जोधपुर में दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजाज के बाद पाकिस्तानी जासूसों को दबोचे जाने का सिलसिला अब भी जारी है। बुधवार देर रात भारत-पाक सीमा के नजदीक जोधपुर जिले से दो पाकिस्तानी जासूसों को पुलिस ने धर लिया है।
इन दोनों जासूसों से पूछताछ जारी है। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने भारतीय सेना और बीएसएफ से जुड़ी कई सामरिक महत्व की सूचनाएं लीक की हैं।
सूत्रों के मुताबिक दोनों जासूस सैन्य गतिविधियों के बारे में भी जासूसी कर रहे थे और इन जासूसों ने भारतीय सेना के हाल ही में हुए सैन्य अभ्यास से जुड़ी महत्वपूर्ण और गोपनीय जानकारी भी पाकिस्तान भेजी है। जयपुर में इनसे खुफिया विभाग पूछताछ कर रहा है।
एक जासूस पूर्व फौजी
दोनों की पहचान रोला गांव निवासी दीने खान उर्फ दीना गमना और सेतुसर हाल निवासी इलमदीन के रूप में हुई है। शक होने पर उनके फोन सर्विलांस पर लगा दिए गए थे।
जासूसी की पुष्टि होते ही दोनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के समय उनके पास से सेना से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं। मोबाइल फोन और वह सिम भी बरामद कर लिया गया है, जिससे वे पाकिस्तान बात किया करते थे।
पूछताछ में पता चला है कि इलमदीन 1979 से 1985 तक सेना में नौकरी कर चुका है। यही नहीं उसके परिवार में एक चचेरा भाई भी फौज की नौकरी कर चुका है।