{"_id":"f2bc9270-4a4c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"two-more-cases-of-rape-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर दरिंदगी, रेप के दो और मामले","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में फिर दरिंदगी, रेप के दो और मामले
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 20 Dec 2012 08:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी नई दिल्ली में बलात्कार का मामला रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिल्ली गैंगरेप के बाद अब दो और दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। दिल्ली में दो अलग-अलग घटनाओं में सागरपुर में एक मासूम बच्ची और कालका जी में एक घरेलू नौकरानी से बलात्कार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक रिसर्च सेंटर में काम करने वाले अधिकारी ने महज तीन साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने मासूम बच्ची को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में परिजन बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले गए जहां जांच के दौरान उसके अंगों पर चोट के निशान मिले।
विज्ञापन
दुष्कर्म का मामला खुलासा होने के बाद बच्ची के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेज दिया।
इसके अलावा कालका जी में एक घरेलू नौकरानी से बलात्कार का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की शिकार युवती ने पुलिस को बताया कि जिस घर में वह काम करती थी, वहीं के मालिक ने दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया है।