{"_id":"5192f664-a3ed-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"two-ministers-had-given-the-contract-to-kill-me-says-anna","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंत्रियों ने मेरी हत्या की सुपारी दी थी: अन्ना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दो मंत्रियों ने मेरी हत्या की सुपारी दी थी: अन्ना
हापुड़/धौलाना/पिलखुवा/ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2013 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि उन्हें मारने के लिए दो मंत्रियों ने 30-30 लाख की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा जनता ने अपनी शक्ति का अहसास पिछले आंदोलनों में सरकार को करा दिया है। अब वह चाहकर भी उसकी अनदेखी नहीं कर सकती। सरकार और संसद के ऊपर जनता होती है।
समाज सेवी अन्ना हजारे ने शुक्रवार को धौलाना और पिलखुवा से केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। अन्ना ने कहा कि सितंबर में फिर देश एक और बड़े आंदोलन का गवाह बनेगा।
विज्ञापन
अन्ना हजारे अपनी जनतंत्र यात्रा के तहत इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं। उनकी जनतंत्र यात्रा शुक्रवार को धौलाना के बझैड़ा खुर्द और पिलखुवा पहुंची।
विज्ञापन
उनके साथ पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह भी थे।