{"_id":"b09d9cc4ebc31b735b4baf6e5453d0fe","slug":"two-men-set-girl-fire-in-howrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बदमाशों ने की बदसलूकी, फिर लड़की को लगा दी आग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दो बदमाशों ने की बदसलूकी, फिर लड़की को लगा दी आग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 01 Aug 2013 02:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दो युवकों ने बुधवार को छेड़खानी के बाद नाबालिग लड़की पर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा दी। 11 वर्षीय पीड़िता 70 फीसदी तक जल चुकी है।
विज्ञापन
लड़की चौथी क्लास में पढ़ती है। छेड़खानी के दौरान उन बदमाशों को पहचानने और इस घटना की शिकायत अपने माता-पिता से करने की बात कहने पर आरोपियों ने उसे जला दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की पहचान कुंदन के तौर पर हुई है और दूसरा उसका साथी था। फिलहाल दोनों फरार है। उन्होंने बताया कि कुंदन के भाई और उसके दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
छात्रा के पिता ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी से किसी बात पर कुंदन की अनबन हो गई थी। इस पर उसने खामियाजा भुगतने की धमकी दी थी। बदला लेने के लिए ही उसने उनकी बेटी के साथ यह वारदात की है।
उसके पिता ने आरोपियों पर रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया।