फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two killed on highway in truck accident.

बेकाबू ट्रक ने हाईवे पर चार को रौंदा, बवाल

Fri, 28 Nov 2014 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मझगईं (लखीमपुर खीरी)
ब्यूरो/अमर उजाला, मझगईं (लखीमपुर खीरी) Updated Fri, 28 Nov 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
two killed on highway in truck accident.

यूपी में लखीमपुर खीरी के मझगईं में पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर एक बेकाबू ट्रक ने नौगवां कस्बे में खड़े एक बाइक सवार समेत चार लोगों को रौंद दिया।

विज्ञापन


इसमें बाइक सवार और दस वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि बच्चे के पिता और मां को गंभीर हालत होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हादसे से गुस्साए लोगों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया और हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को आग लगा दी। चालक भागने में सफल रहा। बाद में एसडीएम और सीओ के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल पाया। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

two killed on highway in truck accident.

भगवंतनगर गुलरा निवासी 40 वर्षीय रामऔतार, 35 वर्षीय पत्नी सुलोचना और 10 वर्षीय पुत्र तेजपाल को पड़ोसी 40 वर्षीय अवधेश तिवारी की बाइक से लेकर शुक्रवार को पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर नौगवां बाजार आए थे। यहां बाइक से उतरकर सभी आपस में बातें कर रहे थे कि तभी दिन में करीब 11.30 बजे पलिया की ओर से बजरी लादे आ रहे ट्रक ने उनको रौंद दिया, जिसमें अवधेश और तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामऔतार और उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

लोगों ने उन्हें पलिया सीएचसी भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद लोग गुस्से में आ गए और उन्होंने स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। इसके बाद ट्रक में आग लगा दी। सूचना पर एसडीएम एसपी सिंह, सीओ पलिया मार्तंड प्रकाश सिंह, एसओ राजकुमार यादव और सीओ निघासन रामआसरे सिंह मय दल-बल के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।

अधिकारियों ने लोगों की बात मानते हुए मृतक अवधेश के भाई अरुण कुमार की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया तब जाकर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed