फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two indians will invest in obama healthcare

ये दो भारतीय रखेंगे अमेरिकियों को 'हेल्दी', बनाया 3300 करोड़ का फंड

Mon, 14 Sep 2015 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Sep 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
two indians will invest in obama healthcare

एचसीएल के फाउंडर और चेयरमैन शिव नादर और टेक महिन्द्रा के पूर्व सीईओ संजय कालरा 500 मिलियन डॉलर, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से करीब 3,300 करोड़ रुपए है, का मालिकाना फंड बना रहे हैं, जिसके अंतर्गत अमेरिका की हेल्थकेयर टेक्नॉलाजी कंपनी का अधिग्रहण किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके तहत अमेरिका के हेल्थकेयर सिस्टम की क्षमता बढ़ाने के लिए आईटी उत्पादों में भी निवेश किया जाएगा। यह अपने आप में ऐसा पहला मामला है जब किसी वैश्विक कंपनी का अधिग्रहण करने और विदेशी मार्केट को दिक्कतों से छुटकारा दिलाने के लिए भारतीय फण्ड स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


दोनों ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब अमेरिका में कम आय वाले निवासियों, जिनका बीमा भी नहीं हुआ है उन्हें अमेरिका के सरकारी चिकित्सा कार्यक्रम के तहत लाया जा रहा है जिसे अफोर्डेबेल केयर एक्ट कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेंगे ओबामा केयर की जिम्मेदारी

two indians will invest in obama healthcare

इसे ओबामा केयर नाम से भी जाना जाता है। इस हेल्थकेयर सिस्टम में अपने लिए बड़े अवसर की तलाश में कई भारतीय कंपनियां जैसे इंफोसिस, विप्रो, टीसीएस और टेक महिन्द्रा लगी हुई हैं। इनका रुझान आईटी सर्विस देने की ओर है। नाडर और कालरा के वेंचर का नाम SNSK (शिव नाडर, संजय कालरा) एसोसिएट्स है, जो आईटी उत्पाद पर ध्यान देगा।

500 मिलियन डॉलर के कुल फंड में से करीब 200 मिलियन डॉलर यानी 1,300 करोड़ रुपए नाडर और कालरा मिल कर निवेश करेंगे। इस 1,300 करोड़ रुपए में 80 प्रतिशत नाडर निवेश करेंगे वहीं बाकी कालरा निवेश करेंगे। बाकी के 300 मिलियन यानी लगभग 2000 करोड़ कर्ज के माध्यम से निवेश किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed