{"_id":"4040dc76-b8b2-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"two-indian-origin-men-in-new-zealand-jailed-for-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड: दो भारतीयों ने युवती की 5 घंटे लूटी आबरू","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
न्यूजीलैंड: दो भारतीयों ने युवती की 5 घंटे लूटी आबरू
नई दिल्ली/मेलबर्न/एजेंसी
Updated Thu, 09 May 2013 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय युवकों की दरिंदगी न्यूजीलैंड तक जा पहुंची है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड में दो किशोरियों को अगवा कर इनमें से एक के साथ दुष्कर्म करने के लिए भारतीय मूल के दो व्यक्तियों को 17 साल तक की जेल की सजा सुनाई गई है।
हेमिल्टन स्थित हाईकोर्ट में बताया गया कि बेंजामिन नीलेश गुंदार और आशुमेंद्रा रोहित प्रसाद ने यहां दिसंबर, 2011 में 15 वर्षीय एक लड़की को उसकी 17 वर्षीय चचेरी बहन के साथ अगवा किया और उसके साथ पांच घंटों तक दुष्कर्म किया।
हाईकोर्ट की जस्टिस एल्सा डफी ने अपहरण, यौन हिंसा और दुष्कर्म के लिए गुंदार (24) को 16 साल और प्रसाद (27) को 15 साल की जेल की सजा सुनाई।
उन्होंने गुंदार को कम से कम साढ़े छह साल और प्रसाद को साढ़े पांच साल जेल में बिताने का आदेश दिया।
न्यूजीलैंड के मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, गुंदार और प्रसाद दोनों किशोरियों को बहला फुसलाकर कार से शहर के बाहरी इलाके में स्थित में एक घर में ले आए, जिससे वे घबरा गईं।
विज्ञापन
हालांकि 17 वर्षीय किशोरी तो भागने में कामयाब रही, लेकिन 15 वर्षीय किशोरी को उन्होंने कार से कहीं और ले जाकर उसके साथ पांच घंटों तक दुष्कर्म किया।