तमिलनाडु: छात्राओं की खुदकुशी में दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में पुलिस ने एक कॉलेज मालिक के बेटे और प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। उन्हें तीन छात्राओं की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शनिवार को छात्राओं ई सरान्या, वी प्रियंका (दोनों 18) और मोनिशा (19) ने कथित तौर पर अधिक फीस की मांग होने पर कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी थी।
बताया जा रहा है कि विल्लुपुरुम के कल्लाकुरुचि स्थित एसवीएस योग मेडिकल कॉलेज की इन छात्राओं ने ये कदम कॉलेज प्रबंधन के 'कृत्यों' को उजागर करने के लिए उठाया। पहली नजर में आत्महत्या की वजह 'अधिक फीस' को इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि छात्रों ने पिछले साल सितंबर और अक्टूबर में अधिक फीस वसूलने और इसकी रसीद नहीं देने के कॉलेज प्रबंधन के कदम के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बीबीसी को बताया, "गिरफ्तार लोग हैं- कॉलेज मालिक का बेटा सुखी वर्मा और कॉलेज के प्रिंसिपल कलानिधि।"
अंतिम संस्कार कार्रवाई होने तक रोका
विल्लुपुरम की जिला कलेक्टर एम लक्ष्मी ने कहा, "संदिग्ध परिस्थितियों में जिन छात्राओं के शव मिले हैं, वे एसवीएस कॉलेज की हैं। शवों को अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले से जुड़े चार व्यक्तियों के खिलाफ जाँच शुरू हो गई है।" पीड़ितों में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ इस कदर गुस्सा है कि दो छात्राओं के माता-पिता ने तब तक शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया है जब तक कि सरकार कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती।
लक्ष्मी ने कहा, "सरान्या के माता-पिता ने पोस्टमॉर्टम की इजाजत दे दी है। दो अन्य छात्राओं के माता-पिता ने अभी रजामंदी नहीं दी है। हम उनसे बात कर रहे हैं।" जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन ने छात्रों के साथ बात की है और कॉलेज प्रबंधन के ख़िलाफ़ उनकी शिकायतें सुनी हैं। लक्ष्मी ने कहा, "हम इस मामले को देख रहे हैं। छात्र चाहते हैं कि कॉलेज को सील कर दिया जाए और छात्रों को दूसरे कॉलेजों में दाखिला दिलाया जाए।"