कहासुनी में भिड़े दो पक्ष, फायरिंग और पत्थरबाजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेल्थ क्लब में कहासुनी के बाद हसनपुर गांव के दो पक्षों के युवकों में गांव पहुंचते ही मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। दोनों पक्षों के दो युवक घायल हुए।
दो बाइक भी क्षतिग्रस्त की गई। गढ़-मेरठ मार्ग पर करीब आधा घंटे तक जाम की स्थिति रही। पुलिस को देखते ही जाम लगा रहे लोग फरार हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। दोनों पक्षों ने दर्जनभर से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
हसनपुर निवासी कटार सिंह का बेटा मोनेंद्र गांव के ही कुछ युवकों के साथ किठौर स्थित हेल्थ क्लब में व्यायाम के लिए जाता है। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर मोनेंद्र और उसके साथियों की गांव के ही दूसरे पक्ष के युवकों के साथ कहासुनी हो गई।
दो बाइकों से भी की तोड़फोड़
उस वक्त तो मामला शांत हो गया। आरोप है कि गांव पहुंचते ही जगदीश उर्फ जग्गी, अर्जुन, सोनू, जितेंद्र उर्फ चाके, सोनू पुत्र महकार और राजपाल ने उनकी घेराबंदी कर मुनेंद्र और उसके साथियों पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से वार कर दिया। हमले में मोनेंद्र घायल हो गया।
फायरिंग कर दो बाइकों में तोड़फोड़ की गई। बैग, मोबाइल और अन्य सामान छीन लिया। घायल मोनेंद्र के पिता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चले धारदार हथियार भी
वहीं, दूसरे पक्ष के गंगाचरण ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि हेल्थ क्लब में उसके बेटे सोनू और उसके साथियों की मोनेंद्र और उसके साथियों से कहासुनी हो गई थी। गांव लौटते ही मोनेंद्र और उसके साथी देवेंद्र, राहुल, सोनू, योगेश, मोंटू, राहुल और मान सिंह ने हमला बोल दिया।
धारदार हथियारों से वार भी किया, जिसमें अर्जुन घायल हो गया। करीब आधे घंटे गढ़ मेरठ मार्ग जाम रहा। पुलिस मौके पर पहुंची जिसे देखते ही आरोपी फरार हो गए। हालांकि प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ है गोलीबारी नहीं हुई है।