फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two girls found after many months by tracing phone

घर से हुईं गायब फिर लिव इन रिलेशनशिप में मिली दो सहेलियां!

Sun, 02 Aug 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, कुशीनगर Updated Sun, 02 Aug 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
two girls found after many months by tracing phone

कई माह से गायब चल रही जिले की एक किशोरी के बगहां (बिहार) में एक अन्य लड़की के साथ लिव इन रिलेशनशिप के रिश्ते में बंध जाने की चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन


इनकी तलाश में लगी बिहार पुलिस के दोनों दो दुदही से साथ पकड़ने से इस चर्चा पर हकीकत की मोहर लगती नजर आ रही है। हालांकि पुलिस या दोनों के परिवार अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


गायब हुई किशोरी पडरौना कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ महीने पहले गायब हुई तो उसके चंडीगढ़ में एक युवक के साथ शादी कर लेने की जानकारी सामने आई। बताते हैं कि कुछ माह बाद शादी करने वाला उससे अलग हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन सर्विलांस से मिली जानकारी

two girls found after many months by tracing phone

इसके चलते चंडीगढ़ के उसी मकान में किराए पर रह रहे बगहां (बिहार) के एक और युवक से उसकी नजदीकी बढ़ गई। उसने भी शादी की लेकिन लंबा साथ देने की बजाय उसे बगहां में अपने बहनोई के घर छोड़कर गायब हो गया।

चर्चा है कि बगहां के जिस मकान में किशोरी रह रही थी, उसी परिवार की एक अन्य लड़की उसकी सहेली बनी और दोनों के बीच नजदीकी इस हद तक बढ़ी कि घर छोड़ गायब हो गईं।

बगहां की किशोरी के पिता ने बेटी के गायब होने की सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी तो पुलिस ने फोन सर्विलांस पर लगाकर दोनों की लोकेशन के आधार पर दुदही बाजार में छापामारी की और दोनों को हिरासत में ले लिया।

बताते हैं कि वहां दोनों चांदनी चौक के निकट किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं। इनमें से एक ने अपने बाल और वेश लड़कों जैसा बना रखा है। पुलिस बिहार की हो या पडरौना कि अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed