फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two female tc suspend

बुजुर्ग महिला के कपड़े उतरवाकर ली तलाशी

Mon, 28 Jul 2014 12:27 PM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Mon, 28 Jul 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
two female tc suspend

एक 65 वर्षीय महिला यात्री की कथित तौर पर कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने के मामले में दो महिला टिकट चेकर्स निलंबित कर दिया गया है। यहां लोकल ट्रेन में महिला यात्री के पास द्वितीय श्रेणी का टिकट था और वह प्रथम श्रेणी कंपार्टमेंट में चढ़ गई थीं।

विज्ञापन


पश्चिम रेलवे डिवीजनल रेलवे मैनेजर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद दोनों महिला टीसी को सस्पेंड कर दिया गया है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि 25 जुलाई को अंधेरी स्टेशन से महिला यात्री गलती से लोकल ट्रेन के प्रथम श्रेणी कंपार्टमेंट में चढ़ गईं जबकि उनके पास टिकट द्वितीय श्रेणी का था।
विज्ञापन

टीसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

two female tc suspend

महिला के दामाद ने बताया, ‘जब मेरी सास से टिकट दिखाने को कहा गया, तो टीसी ने पाया कि उनके पास द्वितीय श्रेणी का टिकट है। इसके बाद उन्हें मीरा रोड स्टेशन पर उतार लिया गया है और उन्हें टिकट चेकिंग स्टाफ के रूम ले गए।

जब उनसे जुर्माना भरने को कहा गया, तो मेरी सास ने बताया कि उनके पास 25 रुपये से अधिक नहीं है। इसके बाद महिला कर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की और कपड़े उतारकर तलाशी देने को कहा।’

महिला यात्री के दामाद ने हालांकि दोनों टीसी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed