फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Two drowned at Mumbai bandstand while taking Selfie

मुंबई: समंदर किनारे सेल्फी लेने के फेर में लड़का-लड़की डूबे

Sat, 09 Jan 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 09 Jan 2016 01:35 PM IST
विज्ञापन
Two drowned at Mumbai bandstand while taking Selfie

मुंबई में सेल्फी लेने के चक्कर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस घटना में दो लोगों की समुद्र में डूबकर मौत की खबर है।

विज्ञापन


मरने वालों में एक लड़की और एक लड़का बताए जा रहे हैं। मरने वाली लड़की का नाम तरन्नुम बताया जा रहा है,जबकि लड़के की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

यह घटना मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा के बैंडस्टैंड में हुई है। गौरतलब है कि ये मुंबई का वो इलाका है जहां शाहरुख-सलमान जैसे फिल्मी सितारे रहते हैं और छुट्टी के दिनों में उन्हें देखने के लिए अच्छी-खासी भीड इकट्टा होती है।

लड़कियों को बचाते हुए डूबा लड़का

Two drowned at Mumbai bandstand while taking Selfie

घटनास्‍थल पर मौजूद लोगों के अनुसार तीन लड़कियां लो टाइड के दौरान बांद्रा के बैंडस्टैंड में सेल्फी ले रहीं थीं। तभी अचानक पानी बढ़ गया और तीनों समुद्र में गिर गयीं।

वहां मौजूद एक लड़का उन्हें बचाने समुद्र में कूदा और दो लड़कियों को बचाने में वो कामयाब हो गया,लेकिन तीसरी लड़की को बचाने में वह खुद डूब गया।

पुलिस के आला अधिकारी घटनास्‍थल पर पहुंच चुके हैं। गोताखोर दोनों की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed