फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two died in chemical factory.

केमिकल फैक्ट्री में टैंकर फटा, दो की मौत

Sun, 14 Sep 2014 12:07 AM IST
Updated Sun, 14 Sep 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
two died in chemical factory.

मुजफ्फरनगर शहर के बुढ़ाना मोड़ पर स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में खाली टैंकर में वेल्डिंग के दौरान गैस बनने से जबरदस्त विस्फोट हो गया। टैंकर के पिछले हिस्से की पूरी प्लेट निकलकर कुछ दूरी पर खड़े तीन कर्मचारियों को जा लगी। जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की टांग कट गई। उसे मेरठ रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। फैक्ट्री मालिक ने परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी है।

विज्ञापन


शहर के बुढ़ाना मोड़ पर अंकुर फर्टिलाइजर्स के नाम से केमिकल फैक्ट्री है, जिसमें सल्फ्यूरिक एसिड बनाया जाता है। फैक्ट्री के मालिक एचके मित्तल फिलहाल मुंबई में रहते हैं, जबकि यहां का काम जीएम आरएस बंसल देखते हैं।
विज्ञापन


शनिवार को फैक्ट्री की वर्कशॉप में इंचार्ज श्रवण कुमार साथी रोशनलाल के साथ एसिड के खाली टैंकर में वेल्डिंग कर रहा था।

हादसे के बाद पीड़ित परिजनों का हंगामा

two died in chemical factory.

टैंकर से करीब दस मीटर की दूरी पर वर्कशॉप में काम करने वाले बुढ़ाना मोड़ निवासी विजय (35) पुत्र भोलाराम, दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी रवि (22) पुत्र बुद्धप्रकाश शर्मा और नयागांव मंधेड़ा निवासी बबलू (25) खड़े बात कर रहे थे। इसी दौरान खाली टैंकर में गैस बनने से तेज धमाके के साथ उसका पिछला हिस्सा उड़ गया।

लोहे की प्लेट घूमते हुए 30 मीटर दूर खड़े तीनों कर्मचारियों को जा लगी। जिसमें विजय के चिथड़े उड़ गए, जबकि रवि का सिर धड़ से अलग हो गया। बबलू की भी एक टांग कटकर झूल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बबलू को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। दोनों मृतकों के शरीर के टुकड़े बटोरकर मोर्चरी भेजा गया। हादसे के बाद पीड़ित परिजनों और बुढ़ाना मोड़ के लोगों ने हंगामा कर दिया और जाम लगाने की भी कोशिश की गई।

सूचना पर पहुंचे अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि फैक्ट्री मालिक की ओर से दोनों मृतकों को पांच-पांच लाख और घायल बबलू को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed