यूपी: जहरीली शराब से दो की मौत, एसआई निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुगलसराय में छित्तमपुर के हृदयपुर नयापर गांव की दलित बस्ती में जहरीली शराब पीने से बुधवार की रात दो युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से बीमार हो गए। गांव में एसडीएम सदर और सीओ सदर ने पहुंच कर पूछताछ की।
पुलिस ने रेमा गांव में शराब की भट्ठी चलाने वालों के यहां छापा मारकर दो को गिरफ्तार कर लिया। कई लीटर शराब कब्जे में ले लिया। चारों ने रेमा गांव से शराब खरीदी थी।
एसपी अमित वर्मा ने इस मामले में अलीनगर थाने के हलका इंचार्ज एसआई रामजी सिंह, दीवान रामायण यादव, कांस्टेबल राजेश कुमार और पवन चौधरी को निलंबित कर दिया।
मतदान के बाद की थी शराब की दावत
हृदयपुर नयापर गांव निवासी सुरेंद्र (28), सुक्खू (18), जितेंद्र (23) और सुजीत (19) ने 13 अक्तूबर को मतदान करने के बाद दावत की योजना बनाई
थी। अन्य जगह दूकानें बंद होने पर उन्होंने रेमा गांव जाकर कच्ची शराब खरीदी। इसके बाद मुर्गा खरीदा। रात में ही चारों ने मुर्गा खाया और शराब पी।
बुधवार की सुबह चारों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए।
परिवार वालों ने पास के डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान सुक्खू की मौत हो गई। सुरेंद्र की मौत वाराणसी बीएचयू पहुंचने पर रात दस बजे हुई। जितेंद्र और सुजीत की स्थिति में सुधार होने पर परिवार वालों ने उन्हें नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। गुरुवार को दोपहर बाद एसडीएम सदर गिरीश कुमार, सीओ सदर प्रमोद कुमार यादव और कोतवाल आनंद कुमार ने गांव जाकर जांच की। अस्पताल में घायलों को देखा। डीएम सुरेंद्र कुमार और एसपी अमित वर्मा भी अस्पताल पहुंचे। सीओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति साफ होगी।