फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two children died in bus accident

स्कूल बस पलटने से दो बच्चों की मौत, कोहराम

Tue, 26 Aug 2014 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडावर (बिजनौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडावर (बिजनौर) Updated Tue, 26 Aug 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
two children died in bus accident

यूपी में बिजनौर के मंडावर में स्कूल बस ड्राइवर की गलती की वजह से मंगलवार को दो मासूम बच्चों की जान चली गई। ड्राईवर नशे में था। वह बस को संभाल नहीं पाया और पेड़ से टकराकर बस पलट गई। दो बच्चों की मौत हो गई और दो दर्जन घायल हुए हैं। मौके पर चीख पुकार सुनकर लोगों के दिल दहल गए। ड्राईवर बस और घायल बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। मृतक बच्चों के घर में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

 
मंगलवार को गांव प्राज्ञी स्थित कैप्टन लाल सिंह एकेडमी स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही थी। बस जब गांव कुंदनपुर के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और पलट गई। बस में दो दर्जन से अधिक बच्चे बैठे थे। बस पलटने से मौके पर चीखपुकार मच गई। दो ग्रामीण और एक बच्चे ने हिम्मत कर बस का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


ग्रामीण करण सिंह और सलीम ने गुजर रहे सपा के चुनाव प्रचार वाहन को रोका और गंभीर रूप से घायल नैयद (5) पुत्र साजिद मलिक निवासी कुंदनपुर और अयान (5) पुत्र नौशाद निवासी गोपालपुर को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। दो बच्चों को इलाज के लिए बिजनौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बच्चे हुए घायल

घायल होने वाले बच्चों में कुंदनपुर निवासी विशाल पुत्र जाहिद, वासिद पुत्र शाहिद, अल्फिशा पुत्री इफ्तेखार, अयान पुत्र मुस्तकीम, शहजाद, साकिब पुत्र जाकिर हसन, आजम और समीर पुत्र साजिद, मंतशा पुत्र वाजिद, सौफियान पुत्री वाजिद, आयुष पुत्र कलवा, हिमांशु पुत्र अनोस, प्रियांशु पुत्र राजवीर, गौरव पुत्र महेंद्र, गांव सुक्खापुर निवासी प्रियांशु पुत्र राजू, गौरव पुत्र चंद्रपाल, आकाश और सूरज पुत्र कविशर, शुभम पुत्र संजय, गौरव पुत्र चंद्रपाल शामिल हैं। ये बच्चे पांच से सात साल के हैं। प्रियांशु और गौरव को उपचार के लिए बिजनौर निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया है।


नशे में था चालक
घायल आजम और अयान ने बताया कि स्कूल बस का चालक मंगलवार को पहली बार आया था। स्कूल से चलने के बाद उसने रास्ते में बस रोककर शराब पी थी। उसके बाद वह बस तेज गति से चला रहा था। हादसे में ड्राईवर की लापरवाही तो है ही स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। नशा करने वाले को ड्राईवर क्यों रखा? नौनिहालों की जिंदगी दाव पर क्यों लगाई।

सपा प्रत्याशी पहुंची हाल जानने
घायल बच्चों का हाल जानने के लिए सपा प्रत्याशी रुचिवीरा और जिलाध्यक्ष जमील अंसारी अस्पताल पहुंचे। मृतक बच्चों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed