{"_id":"dbf07f78-da7c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"two-bsf-jawans-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बीएसएफ जवानों ने एक-दूसरे को भून डाला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दो बीएसएफ जवानों ने एक-दूसरे को भून डाला
जयपुर/ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में बीकानेर रेंज के घड़साना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवानों ने ड्यूटी के दौरान हुई कहासुनी के चलते एक दूसरे को भून डाला।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि घड़साना क्षेत्र में बल के दो जवान बादल सिंह और जितेन्द्र गुर्जर सिवनी चौकी क्षेत्र में तड़के करीब चार बजे डयूटी पर तैनात थे।
इनके पास एसएलआर और एलएमजी हथियार थे। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिनको लेकर दोनों ने एक दूसरे को गोली मार दी।
जितेंद्र गुर्जर के शरीर पर 12 गोलियां लगी हैं, वहीं बादल सिंह को दो गोलियां लगी हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर बल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, मामले की जांच की जा रही है।