यूपीः बदमाशों ने एक के बाद एक की दो साधुओें की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोलना क्षेत्र के गांव नौगंवा में बुधवार रात नकाबपोश बदमाशों ने साधुओं की मणि पर धावा बोलकर दो साधुओं रामनिवास और बालक दास की हत्या कर दी। वारदात के दौरान दो अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया हैं।
घटना बुधवार रात एक बजे की है और घटना में मारे गए साधू रामनिवास मूलरूप से गांव जखेरा के रहने वाले थे और पिछले 20 वर्ष से अपनी बहिन के घर आकर नौगांवा में रह रहे थे। साधू बालकदास पास के गांव नगला छत्ता का रहने वाले थे।
रामनिवास की मणि के पास ही ट्यूबवेल की कोठरी भी है। घटना के वक्त वह अपने भांजे शिवकुमार लोधी के साथ ट्यूबवेल की कोठरी में सो रहे थे, मणि पर एक अन्य साधू राममुनि निवासी गांव जंगलपुर सो रहे थे, तभी तीन नकाब पोश बदमाश मणि पर पहुंचे और सबसे पहले ट्यूबवेल पर सो रहे रामनिवास पर हमला बोल दिया।
उनकी गर्दन और सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। रामनिवास की चीख सुनकर भांजा शिव कुमार जग गया और उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने उस पर भी धारदार हथियार और लाठी-डंडों से प्रहार किए।
एक साधु का शव और दूसरे की मोपेड नहर में फेंकी
चीखपुकार सुनकर मणि में सो रहे बाबा राममुनि कमरे से बाहर निकल आए। बदमाशों ने पहले उनकी पिटाई की फिर उन्हें बांधकर कमरे में बंद कर दिया। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश राममुनि की मोपेड लेकर चल दिए।
पास में ही दूसरी मणि पर बाबा बालकदास ने बदमाशों को रोका तो उनकी भी सिर और गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। बालकदास के शव को नहर किनारे और लूटी गई मोपेड को नहर में फेंक दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी विनय कुमार यादव, एएसपी राधेमोहन भारद्वाज सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
साधुओं के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। गंभीर घायल शिव कुमार लोधी को अलीगढ़ रेफर किया, जबकि राममुनि का स्थानीय चिकित्सा केंद्र पर ही इलाज कराया गया। घटना की रिपोर्ट शिवकुमार के पिता मोरमुकुट ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है।