फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Two Bangalore techies arrested for keeping venomous snakes as pets

सांपों को बना रखा था पालतू, भेजे गए जेल

Wed, 26 Nov 2014 10:01 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
Two Bangalore techies arrested for keeping venomous snakes as pets

बेंगलुरु से दो सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर आरोप है जहरीले सांपों को घर पर रखने का। वन विभाग के अधिकारियों ने इनके घर पर छापा मार कर सांपों को छुड़ा लिया। ये लोग इन सांपों को पालतू की तरह रखते थे।

विज्ञापन


इन सांपों में से एक वाइपर प्रजाति का सांप भी है जिसे काफी जहरीला माना जाता है। खबर के मुताबिक दोनों अपने इन पालतू सांपों पर काफी घमंड करते थे और इनकी तस्वीरें भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर करते थे।
विज्ञापन


डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक शनिवार को इनके घर पर वन विभाग ने छापा मारा और सांपों को छुड़ा लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम दृष्या जांच में सामने आया है कि इन दोनों को यह नहीं पता था कि वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के सेक्शन 9 के तहत सापों को घर पर रखना जुर्म है।

इलाके के लोग इन दोनों को सांप पकड़ने वालों के रूप में भी जानते हैं। वाइपर सांप का मिलना इस इलाके में बेहद साधारण बात है। सुभाष और रूपल नाम ये दोनों युवक अपने साथ सांप पकड़ने वाले औजार भी रखते थे।

सांपों को बेचते तो नहीं थे ये सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स?

Two Bangalore techies arrested for keeping venomous snakes as pets

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सांप पकड़ने वाला चिमटा भारत में नहीं मिलता है और आरोपियों ने इस ई कॉमर्स साइट के जरिए मंगवाया था।

एक अधिकारी ने बताया कि,"उन्होंने पहले भी ऐसे सापों को पकड़ा है। उनका कहना है कि वे सांपों को बाद में छोड़ देते थे और उन्हें नियमों की जानकारी नहीं थी।"

छापेमारी के दौरान अफसर हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि सांपों को किसी बाड़े आदि में नहीं रखा गया था। वह बताते हैं कि,"ऐसे सांपों को हैंडल करना काफी कठिन होता है। एक सांप को तो प्लास्टिक बैग में रखा हुआ था।"

इस मामले में एक केस रजिस्टर किया गया है और जांच की जा रही है कि दोनों आरोपी इन सांपों को पालतू बना कर रखते थे या फिर बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed