{"_id":"8b519f9e-cd0b-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"two-arrested-in-thrashing-of-pak-diplomat-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक राजनयिक से मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पाक राजनयिक से मारपीट के आरोप में दो गिरफ्तार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Jun 2013 05:10 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी राजनयिक जरगम रजा और उनके ड्राइवर के साथ मारपीट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक महिला और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 279, 323, 336, 341, 143, 149 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने, चोट पहुंचाने, दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार शाम पाक दूतावास के प्रथम सचिव जरगम रजा अपनी कार से वसंत कुंज स्थित अपने घर जा रहे थे। इस दौरान रजा की कार एक बाइक से टकरा गई।
आरोप है कि बाइक सवार रोशनी और उसके भतीजे रोहित ने पाक राजनयिक और ड्राइवर से बदतमीजी व धक्कामुक्की की।
पाकिस्तान उच्चायोग ने इस घटना की निंदा करते हुए विदेश मंत्रालय के समक्ष कड़ा विरोध जताया और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।