फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two arrested for human trafficking of 23 children

23 बच्चों के साथ दो धर्म प्रचारकों को पकड़ा

Sat, 28 Sep 2013 04:04 PM IST
अमर उजाला, धनगढ़ी (नेपाल)
अमर उजाला, धनगढ़ी (नेपाल) Updated Sat, 28 Sep 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
two arrested for human trafficking of 23 children

कैलाली महिला पुलिस सेल ने एक बस में जांच के दौरान दो ईसाई धर्म प्रचारकों और दो अभिभावकों के साथ 23 नेपाली लड़कों को पकड़ा है।

विज्ञापन


आरोप है कि धर्म प्रचारक इन्हें ईसाई धर्म की दीक्षा के लिए लखीमपुर (भारत) ले जा रहे थे।

पुलिस ने सभी बच्चों को एक संस्था के सुपुर्द कर प्रचारकों को हिरासत में ले लिया है। मुकदमा दर्ज कर प्रचारकों और अभिभावकों को जेल भेज दिया गया है।

पहले भी ले गए पांच बच्चे
कैलाली जिले के डीएसपी ऋषिराम कंडेल ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर त्रिनगर पुलिस चौकी पर तैनात महिला पुलिस सेल ने जब एक सिटी बस को चेक किया तो बस में 05 वर्ष से 15 वर्ष के तमाम बच्चों को देख शंका हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों से पूछताछ की तो बच्चों ने दो ईसाई धर्म प्रचारकों की ओर इशारा कर बताया कि वे उन्हें हिंदी भाषा सिखाने और ईसाई धर्म की दीक्षा दिलाने भारत ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने सभी को नीचे उतार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचारक अजपाल और पूर्ण सेजुवाल ने पास्टर के रूप में कार्य करने की बात स्वीकारी। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे इससे पहले भी पांच छात्रों को ले जा चुके हैं। पुलिस को उनके पास से कोई अनुमति पत्र नहीं मिला है। बस में दो बच्चों के अभिभावक भी थे, उन्हें भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसमें डोटी के चार और कालीकोट जिले के 19 बच्चे शामिल हैं।

पुलिस ने मानव बिक्री अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रचारकों और अभिभावकों को जेल भेज दिया है। बच्चों को एक समाज सेवी संस्था के हवाले किया गया है, जिन्हें बाद में उनके घरों को पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed