फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two army soldiers martyr in firing on border

आतंकियों से मुठभेड़ में यूपी के जवान शहीद

Mon, 25 Aug 2014 12:40 PM IST
Updated Mon, 25 Aug 2014 12:40 PM IST
विज्ञापन
two army soldiers martyr in firing on border

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ के दौरान चार आतंकी मार गिराए, जबकि आतंकियों से लोहा लेते सेना के दो जवान शहीद हो गए।

विज्ञापन


शहीद हुए दोनों जवान बुलंदशहर जिले के रहने वाले थे। मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और कुछ अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता के अनुसार रविवार को कालारूस सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ अभियान के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में 57 राष्ट्रीय राइफल्स का नायक नीरज कुमार सिंह जबकि केरन सेक्टर में 23 ग्रेनेडियर का ग्रेनेडियर राहुल कुमार शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों को जिला कुपवाड़ा के एलओसी से सटे कालारूस क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सूचना को मिली थी। सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

इस दौरान मुठभेड़ में सेना ने चार आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में नायक नीरज कुमार शहीद हो गया। इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने का आशंका के चलते सुरक्षा बलों का अभियान जारी था। नीरज बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के देवराला निवासी ओमवीर सिंह का पुत्र था।

शहीदों के गांव में पसरा सूना

two army soldiers martyr in firing on border

उधर, सुरक्षा बलों को जिला कुपवाड़ा के ही केरन सेक्टर में करीब आधा दर्जन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इलाके की घेराबंदी करने पहुंचे जवानों पर घात लगाकर बैठे आतंकियों ने फायरिंग कर दी।

इसमें सेना का जवान राहुल कुमार शहीद हो गया। राहुल बुलंदशहर के बीबीनगर के बहांपुर गांव के जयकरण सिंह का पुत्र था। खबर लगते ही दोनों शहीद के गांवों में सूना पसरा है।

अंतराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी जारी है। पहले ही पाक रेंजरों की ओर से आरएस पुरा सेक्टर की 15 और अरनिया सेक्टर की 12 चौकियों को निशाना बनाने के बाद रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने अतरराष्ट्रीय सीमा पर रामगढ़ और सांबा सेक्टर में भी गोलाबारी शुरू कर दी थी।

ठीक इसी दौरान पाक ने एक बार फिर से आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में भी फायरिंग शुरू कर दी थी। अंतराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed