फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two airplane intrude from pakistan side

पाक क्षेत्र से विमानों के घुसने से खलबली

Mon, 14 Jul 2014 02:17 AM IST
एजेंसी/जोधपुर
एजेंसी/जोधपुर Updated Mon, 14 Jul 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
two airplane intrude from pakistan side

वायु सेना ने रविवार को पाकिस्तानी क्षेत्र से दो यात्री विमानों को घुसने पर जोधपुर एयरबेस से दो लड़ाकू विमानों को रवाना किया और उनकी तहकीकात की। दरअसल दोनों विमान एक ही कोड का इस्तेमाल कर भारतीय वायु सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन


इससे वायुसेना सतर्क हो गई और इसने अपने लड़ाकू विमान भेज कर जैसलमेर के ऊपर उड़ रहे तुर्की के विमान से जानकारी ली। हालांकि यूनिक कोड नंबर के बारे में तसल्ली हो जाने के बाद दिल्ली जा रहे इस विमान को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


आइडेंटिफिकेशन कोड उन वाणिज्यिक विमानों को जारी किया जाता है जो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दौरान किसी खास देश के वायु क्षेत्र में घुसने वाले होते हैं। वायु सीमा में घुसने से पहले अपनी पहचान बताने के लिए विमान इस कोड नंबर की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायुसेना के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को भारतीय क्षेत्र में घुसने से पहले एक विमान की ओर से बताए गए आइडेंटिफिकेशन कोड का इस्तेमाल जैसे ही दूसरे विमान ने किया वैसे ही अलर्ट संदेश जारी कर दिए गए। इसके बाद दो मिग लड़ाकू विमान इस यात्री विमान की ओर रवाना किए गए।

सूत्रों के मुताबिक पश्चिमी एशियाई विमान पाकिस्तान के ऊपर से उड़ने के बाद दिल्ली के रास्ते पर था।

वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने जब यूनिक आइडेंटिफिकेशन के बारे में पता कर लिया, तभी इसे आगे जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed