फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Two airindia pilots suspended for allowing actress inside cockpit

पायलटों की करतूत, एक्ट्रेस को बिठा दिया कॉकपिट में

Fri, 19 Jul 2013 10:29 AM IST
बेंगलुरु/एजेंसी
बेंगलुरु/एजेंसी Updated Fri, 19 Jul 2013 10:29 AM IST
विज्ञापन
Two airindia pilots suspended for allowing actress inside cockpit

एयर इंडिया के दो पायलटों को फिल्मी प्रेम भारी पड़ गया। कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री नित्या मेनन को बंगलूरू-हैदराबाद फ्लाइट के कॉकपिट में आने देने की अनुमति देने के चलते दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन


कॉकपिट में स्टाफ के अलावा किसी अन्य के प्रवेश को सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाता है। अधिकारियों के मुताबिक दोनों पायलटों को सस्पेंड कर दिया गया है और उनका ड्यूटी चार्ट से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


मामले की जांच चल रही है। एक यात्री द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद यह मामला सामने आया है। पायलटों की पहचान जगन एम रेड्डी और एस किरन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले महीने हुए इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है और यात्रियों के लिए बने सुरक्षा नियमों में उल्लंघन की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।


डीजीसीए प्रमुख अरुण मिश्रा ने बताया कि हम इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं। एयर इंडिया ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी है।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब विमान हवा में था, उस समय अभिनेत्री को कॉकपिट में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

फ्लाइट के दौरान वह डीजीसीए के पर्यवेक्षकों और परीक्षकों के निर्धारित सीट पर बैठी रहीं।

सूत्रों की मानें तो पिछले कुछ महीनों में इस तरह की घटनाओं को देखते हुए डीजीसीए नियमों में संशोधन कर कॉकपिट क्रू पर भारी जुर्माना करने पर विचार कर रहा है।

9/11 के हमले के बाद कॉकपिट में यात्री के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed