फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two aircraft escaped by collided in air

हवा में टकराने से बाल-बाल बचे दो विमान

Sat, 12 Jul 2014 05:18 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:18 PM IST
विज्ञापन
two aircraft escaped by collided in air

पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में शुक्रवार दोपहर एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस के विमान हवा में टकराने से बाल-बाल बच गए। पायलटों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


एयर ट्रैफिक कंट्रोल की गलती से दोनों विमान एक हजार मीटर से कम की दूरी पर आ गए थे। इस कारण कुछ क्षणों के लिए करीब 250 यात्रियों की सांस अटक गई थी। एयर इंडिया के विमान में 120, जबकि इंडियो के विमान में 130 यात्री सवार थे। डीसीजीए घटना की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता के मुताबिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लगभग एक ही समय पर दो विमानों को क्लीयरेंस दे रखी थी। एयर इंडिया की उड़ान संख्या 879 उतर रही थी जबकि इंडिगो की बागडोगरा-दिल्ली फ्लाइट को 30 हजार फीट की ऊंचाई तक जाने की क्लीयरेंस दी जा चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही समय पर दो विमानों को क्लीयरेंस

two aircraft escaped by collided in air

एक ही समय पर दो विमानों को क्लीयरेंस देने की वजह से दोनों एयरलाइंस के विमानों के बीच निर्धारित 1000 मीटर से कम की दूरी रह गई। इसके बाद दोनों विमानों के पायलटों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए टक्कर बचाने की कोशिश की।

इंडिगो के फ्लाइट कैप्टन को ‘टक्कर बचाव सिस्टम’ से ‘रिजोल्यूशन एडवाजरी’ प्राप्त हुई। स्टैंडर्ड संचालन प्रक्रिया के मुताबिक कैप्टन ‘रिजोल्यूशन एडवाजरी’ का पालन करता है। इस पर पायलट ने विमान की ऊंचाई घटा दी।

एयर इंडिया की उड़ान ने भी ‘रिजोल्यूशन एडवाजरी’ का पालन करते हुए विमान को दाईं तरफ मोड़ लिया। जब दोनों विमान के कैप्टन को टक्कर की आशंका खत्म होने के संदेश मिले तो वे सामान्य स्थिति में लौटे। इसके बाद इंडिगो की उड़ान 2:15 बजे दिल्ली पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed