फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two acp suspend In case of gangrape case

गैंगरेप केस में दिल्ली पुलिस के दो एसीपी सस्पेंड

Mon, 24 Dec 2012 05:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Dec 2012 05:15 PM IST
विज्ञापन
two acp suspend In case of gangrape case

दिल्ली में चलती बस में हुई गैंगरेप की वारदात में पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंदर खन्ना ने घटना के वक्त दिल्ली पुलिस के एसीपी ट्रैफिक और एसीपी पीसीआर को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने दोनों अधिकारियों के सुपरवाइजिंग ऑफिसर यानी डीसीपी को कारण बताओ नोटिस भेजकर उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा है। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा है कि नोटिस का जवाब मिलने के बाद उन पर कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


तेजेंदर खन्ना ने कहा कि उन्होंने आज दिल्ली वापस आते ही महिला संगठनों के साथ बातचीत की जिसके बाद अफसरों पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया।

खन्ना ने बताया कि दिल्ली के सभी थानों के लिए ये जरूरी कर दिया गया है कि अगर कोई महिला शिकायत के लिए आती है तो उसकी शिकायत जस की तस दर्ज की जाए।

खन्ना ने कहा कि दिल्ली में 80 हजार पुलिस कर्मी हैं। सभी के लिए ये जरूरी कर दिया गया है कि वे महिलाओं के साथ व्यवहार में शालीनता और सौम्यता लाएं। अगर किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ एक भी शिकायत आई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खन्ना ने कहा कि दिल्ली में सुधीर यादव को स्पेशल कमिश्नर तैनात किया गया है जो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर कार्रवाई करेंगे। वो 24 घंटे महिला संगठनों के लिए या शिकायत के लिए उपलब्ध रहेंगे।

उनका फोन नंबर और ईमेल आईडी भी सार्वजनिक किया गया है। हर तीन महीने में इसकी समीक्षा बैठक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed