फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   two accused was in metro at constable death

कांस्टेबल केस: मेट्रो स्टेशन पर ही थे अमित, कैलाश

Tue, 08 Jan 2013 12:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 08 Jan 2013 12:16 PM IST
विज्ञापन
two accused was in metro at constable death

दिल्ली पुलिस के सिपाही सुभाष तोमर की इंडिया गेट पर हुई मौत के मामले में जिन आरोपियों को पकड़ा गया था, उनमें से दो आरोपी अमित जोशी और कैलाश जोशी घटना के वक्त वहां मौजूद ही नहीं थे। दोनों उस समय राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर थे। निजी समाचार चैनलों के मुताबिक क्राइम ब्रांच को मेट्रो प्रशासन से मिली सीसीटीवी फुटेज में इस बात का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को आरोपी बनाया था। इनमें से दो आरोपियों अमित और कैलाश ने पटियाला हाउस कोर्ट में अपील की थी कि उस वक्त वे घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं थे, बल्कि रोहिणी से कनॉट प्लेस के लिए मेट्रो से आ रहे थे। कोर्ट के आदेश पर मेट्रो के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। माना जा रहा है कि अब दिल्ली पुलिस इन दोनों के ऊपर से हत्या का मामला हटाकर शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई कर सकती है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद अब बाकी आरोपियों को लेकर भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed