{"_id":"428e0662c27bbd1c734d29de083178e1","slug":"twitter-will-not-stay-the-abusive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने आया ट्विटर का सच, होती रहेगी इस पर गंदी बात","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सामने आया ट्विटर का सच, होती रहेगी इस पर गंदी बात
एजेंसियां/वाशिंगटन
Updated Sun, 19 Apr 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर होने वाला अभद्र और गंदी भाषा का 88 प्रतिशत उपयोग ट्विटर पर होने संबंधी अध्ययन के आने के बाद ट्विटर की लॉ चीफ विजया गढ़े ने स्वीकार किया कि अपनी टीम तीन गुना बढ़ाने के बावजूद इस अभद्रता को जांचने की हमारी गति अक्षम्य रूप से धीमी है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि इस समस्या की व्यापकता और पैमाना मापने को मान्यता ही नहीं मिली थी। कुछ लोगों द्वारा ट्विटर पर इस व्यवहार के विरोध में चलाए जा रहे कैम्पेन में कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया की यह साइट घिनौनी गालियों और अभद्रता का अड्डा बनकर रह गई है।
विज्ञापन
द वाशिंगटन पोस्ट में छपे एक लेख में सुश्री गढ़े ने कहा कि ट्विटर को इसके लिए स्थायी रूप से जांच करनी होगी, जिसमें कंपनी सफल नहीं हो पा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि अक्षम्य रूप से धीमी कार्रवाई के चलते हमारा रिस्पांस काफी कमजोर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा - विनम्रतापूर्वक मानना पड़ेगा कि हमारे उपाय पर्याप्त नहीं हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ध्यान रखते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति को बोलने की स्वतंत्रता देते हुए हम ट्विटर पर अभद्र भाषा का उपयोग रोकने के लिए प्रयासरत रहेंगे।