{"_id":"e28c8e106e242e8611c573271f856951","slug":"twitter-investment-in-india-near-future-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में नीली चिड़िया की ऊँची उड़ान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत में नीली चिड़िया की ऊँची उड़ान
Updated Sat, 22 Nov 2014 07:48 PM IST
विज्ञापन
भारत में इंटरनेट के लगातार प्रसार को देखते हुए सोशल नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर ने कहा है कि वह भारत में अपना निवेश बढ़ाएगी।
विज्ञापन
इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के अनुमान के मुताबिक़ इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या के मामले में भारत इस साल अमरीका को पीछे छोड़ देगा।
ट्विटर की ग्लोबल मीडिया उपाध्यक्ष केटी जैकब्स स्टैनटन ने हिंदुस्तान टाइम्स के लीडरशिप समिट में कहा, "भारत हमारे लिए बड़ा बाज़ार है। यह तेज़ी से बढ़ते बाज़ारों में से है। हम यहाँ और अधिक निवेश करेंगे।"
पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भारत में छह करोड़ से अधिक ट्विट किए गए थे। जैकब्स ने उभरते बाज़ारों की अहमियत बताते हुए कहा कि ट्विटर पर 78 फ़ीसदी ट्रैफ़िक अमरीका से बाहर का है।
विज्ञापन
30 सितंबर को जारी ट्विटर की तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में हर महीने ट्विटर के सक्रिय यूजर्स की संख्या 28 करोड़ 40 लाख है।