तेजस्वी बोले भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं तो सोशल मीडिया में उड़ा मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र व बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कार्यभार संभालते ही एक्शन में नजर आ रहे हैं।
सोमवार को उप-मुख्यमंत्री व पथ एवं भवन निर्माण मंत्री का कार्यभार संभालने के बाद लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
उप-मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद तेजस्वी यादव के इस बयान पर सोशल मीडिया में खूब मजाक उड़ रहा है। भ्रष्टाचार को लेकर तेजस्वी के सख्त रूख पर ट्विटर पर कई लोगों ने अपने पोस्ट किए हैं। लोगों ने ट्वीट कर कहा है कि तेजस्वी को कहना चाहिए था कि परिवार के बाहर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tejaswi yadav should have said, Corruption (outside family) won't be tolerated.
— prayag sonar (@prayag_sonar) November 23, 2015
I completely believe him.. No one else is allowed.. All in the family https://t.co/SUeBuZDl7D
— Santhana (@SantyTalk) November 23, 2015
Tejaswi Yadav: Will have zero tolerance towards corruption. [Said this from Papa Yadav's chamber]
जनता ने काम करने के लिए चुना है भोग लगाने के लिए नहीं
सोमवार को राजद प्रमुख लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने अपने-अपने मंत्रालयों का कार्यभार संभाल लिया। तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम के साथ पथ और भवन निर्माण मंत्री का कार्यभार संभाला तो वहीं तेजप्रताप ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभाला।
मीडिया से मुखातिब उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जनता ने उन्हें सेवा के लिए चुना है भोग लगाने के लिए नहीं। कहा कि उनका मकसद जनता की सेवा करना है, किसी भी हाल में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
मालूम हो कि नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। नीतीश कैबिनेट में कुल 28 मंत्री हैं। महागठबंधन में शामिल राजद और जदयू के 12-12 एवं कांग्रेस के चार मंत्री हैं। जिनमें से लालू प्रसाद के दोनों पुत्रों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।