खुशखबरी: रेलवे स्टेशन पर अब 24 घंटे होगा रिजर्वेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। देश भर के सभी रेलवे स्टेशनों पर अब 24 घंटे रिजर्वेशन की सुविधा मिल सकेगी। रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों से लिए गए फीडबैक के आधार पर रेल प्रशासन यह सुविधा अगले वित्तीय वर्ष यानी की एक अप्रैल 2015 से लागू करने जा रहा है।
इस माह पेश होने वाले मोदी सरकार के रेल बजट में इसकी घोषणा रेल मंत्री सुरेश प्रभु कर सकते हैं।
देश भर में ऐसे रेलवे स्टेशन, जहां रिजर्वेशन काउंटर हैं वहां अभी सुबह आठ से रात आठ बजे तक ही रिजर्व टिकट मिलते हैं। यात्री लंबे समय से मांग कर रहे थे कि ई-टिकट की तर्ज पर स्टेशनों में आरक्षण काउंटर 24 घंटे खोले जाएं, क्योंकि आपात स्थिति में किसी को अपना टिकट निरस्त कराना है या दिन में समय न मिल पाने की वजह से रात में ही टिकट रिजर्व करना है तो सहूलियत होगी।
अधिकांश यात्री चाहते हैं यह सुविधा
यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए रेल मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे से उनके स्टेशनों पर बेचे जाने वाले रिजर्व टिकटों के आंकड़े मंगाए। साथ ही यात्रियों का फीडबैक लिया।
अधिकांश यात्री चाहते हैं कि जिस तरह इंटरनेट पर 24 घंटे आईआरसीटीसी के माध्यम से रिजर्वेशन होता है, उसी तरह रेलवे के काउंटरों से भी हर वक्त टिकट रिजर्व कराने की साविधा मिलनी चाहिए। यात्रियों की इस मांग के मद्देनजर रेलवे प्रशासन एक अप्रैल से 24 घंटे रिजर्व टिकट उपलब्ध कराने जा रहा है। सिर्फरात में आधे घंटे केलिए ही सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के लिए यह सुविधा बाधित रहेगी।
रेलवे बोर्ड एडीजी अनिल सक्सेना जोनल रेलवे से यात्रियों का फीडबैक मांगा गया था। फीडबैक के बाद जोनल रेलवे से कहा गया है कि कर्मचारियों की उपलब्धता के अनुसार 24 घंटे रिजर्वेशन दिए जाने की सुविधा लागू कर सकते हैं।