फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   twenty four christian converted in hindu

ईसाई धर्म अपना चुके 24 हिंदुओं ने की वापसी

Wed, 10 Sep 2014 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 10 Sep 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
twenty four christian converted in hindu

जौनपुर में दो साल पहले ईसाई धर्म ग्रहण कर चुके तीन परिवारों के 24 लोगों ने मंगलवार को हिंदू धर्म में वापसी कर ली। त्रिलोचन महादेव स्थित मंदिर पर पुरोहित वेद प्रकाश गिरी ने तुलसी दल और गंगाजल पिलाकर इनका शुद्धीकरण कराया।

विज्ञापन


इसके बाद सभी लोगों ने सामूहिक यज्ञ में भाग लिया। इस दौरान हिंदू धर्म में वापसी करने वाली महिलाओं ने कहा कि दूसरे धर्म में जाकर हमें मानसिक शांति नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व करखियांव गांव के रामलाल सरोज के परिवार के नौ, त्रिलोचन के रामबचन राजभर के परिवार के छह और कठिरांव के लल्लन राम के परिवार के सात सदस्यों ने ईसाई धर्म ग्रहण कर लिया था। इन सभी के अलावा दो अन्य लोगों ने भी मंगलवार को पुन: हिंदू धर्म में वापसी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू धर्म में लौटने वाली हीरावती देवी, शारदा देवी और शशिकला ने बताया कि अपना धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपना लेने के बाद मन में कुंठा पनपने लगी थी। धर्म परिवर्तन की बात चैन से जीने नहीं दे रही थी। लिहाजा इस अनचाहे बंधन से मुक्ति पाने की सोच ली।


ग्राम देवता पूजन समिति भैंसापुर और सहायक समिति संत रविदास धर्मरक्षा समिति के तत्वावधान में हुई पुन: धर्मवापसी के दौरान नीरज गिरी ने इन सभी का स्वागत किया। अंत में हिंदू धर्म में वापसी करने वाले सभी लोगों को हनुमान चालीसा और मां दुर्गा का लाकेट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed