फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   twenty five lakhs arahar pulse stolen

25 लाख की दाल की चोरी, बढ़ती कीमतों का असर

Tue, 20 Oct 2015 12:33 PM IST
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
twenty five lakhs arahar pulse stolen

अरहर की दाल की कीमत इतनी अधिक हो गई है कि अब चोरों की नजर भी इस पर टिक गई है। अब चोर सिर्फ पैसे और गहने ही नहीं, बल्कि दाल भी चोरी करने लगे हैं।

विज्ञापन


चोरी का ताजा मामला नागपुर का है, जहां के एक दाल व्यापारी सुभाष अग्रवाल की करीब 25 टन दाल चोरी हो गई। इस दाल की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी गई है।

चोरी की इस घटना की छानबीन के बाद नागपुर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी सुभाष अग्रवाल के ट्रक पर नौकर थे। इनमें से एक ट्रक का ड्राइवर है और दूसरा ट्रक का क्लीनर।

विज्ञापन

दाल की बोरियों में भर देते थे मिट्टी

twenty five lakhs arahar pulse stolen

दरअसल, ट्रक रास्ते में जिन ढाबों पर रुकता था, वहां पर इनसे दाल चोरी की जाती थी। शुरुआत 2-3 क्विन्टल से हुई, जो बाद में बढ़कर 20 क्विन्टल तक पहुंच गई।

गोदाम पहुंची कई सारी बोरियों में दाल के बजाए मिट्टी भरी हुई थी। जितनी दाल चोरी की जाती, उतनी ही मिट्टी उसमें भर दी जाती, ताकि वजन कराते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पुलिस को शक है कि इस चोरी को ढाबे वालों के साथ मिलकर अंजाम दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed