फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   twenty eight scorched after tazia touched to high tension line.

मोहर्रम: 63 झुलसे, आगरा में 1 की मौत

Wed, 05 Nov 2014 04:23 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 04:23 PM IST
विज्ञापन
twenty eight scorched after tazia touched to high tension line.

आगरा में मोहर्रम पर मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर हुए झगड़ों में एक की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। शाहगंज के ख्वासपुरा में एक ही समुदाय के दो पक्ष भिड़ गए। पत्थर लगने से वृद्ध मोहम्मद हबीब की मौत हो गई। गोबर चौकी स्थित पक्की सराय में अखाडे़बाजी के दौरान मारपीट और पथराव हुआ। महिला समेत दो लोग घायल हुए। कांशीराम योजना ई ब्लाक में भी ताजिये को गिराने की कोशिश पर माहौल गर्माया।

विज्ञापन


ख्वासपुरा निवासी कासिम और कय्यूम के बीच सोमवार रात एक बजे ताजिये के जुलूस के लिए ढोल बजाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हुई। लोगों ने तब तो विवाद शांत करा दिया। मंगलवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे दोनों पक्षों के लोग फिर भिड़ गए। घरों की छतों पर चढ़ ईंट-पत्थर फेंकने लगे। अफरातफरी मच गई। क्षेत्र के रहने वाले मो. हबीब (60) झगड़े को शांत करने के लिए गली में आगे बढ़े ही थे कि एक ईंट उनके सिर में आकर लगी। वह गिर पड़े। घरवाले उन्हें निजी अस्पताल ले गए। गंभीर हालत होने पर एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। दोपहर एक बजे हबीब की मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के पुत्र शकील ने एक पक्ष के कासिम, शाहिद, हासिम और दूसरे पक्ष के कय्यृम, तय्यूब और अकरम के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


उधर, गोबर चौकी के पक्की सराय नई आबादी में मुकीम के घर पर ताजिया रखा गया था। दोपहर में ताजिया के जुलूस से पहले अखाड़ेबाजी की जा रही थी। पड़ोस की प्रवेश कुमारी के परिवारीजन कपड़े सुखा रहे थे। कपड़ों का पानी शबनम पर गिरने से विवाद हुआ। कुछ ही देर में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर विवाद शांत हुआ। पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोबर चौकी में ही जुलूस ले जाने के दौरान मारपीट हो गई। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा। एत्माद्दौला के कांशीराम योजना ई ब्लाक में ताजिया का जुलूस लेकर जाने से पहले दूसरे समुदाय के युवक से मारपीट कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुलूस को करबला के लिए रवाना किया।

हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 35 झुलसे

twenty eight scorched after tazia touched to high tension line.

मोहर्रम पर मंगलवार को मुरादाबाद में पाकबड़ा के हाशमपुर गोपाल गांव में बड़ा हादसा हो गया। भाड़ली गांव का ताजिया हाशमपुर गांव में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद करेंट की चपेट में आकर 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं करेंट से ताजिये में भी आग लग गई। उसके गिरने से एक दरोगा को भी चोट आई। आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर के मालिक को बुरी तरह पीटा। अफसरों ने सभी झुलसे और घायल लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया है। ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

भाड़ली से लोग ताजिया लेकर जुलूस के साथ पाकबड़ा आ रहे थे। जैसे ही वे हाशमपुर गोपाल गांव में पहुंचे तो सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को ताजिये की ऊंचाई के अनुसार काफी नीचा देखकर उन्होंने पुलिसवालों को बताया। इसके बाद लोग सड़़क से नीचे महिपाल के खेत में से होकर ताजिया निकालने लगे। आरोप है कि तभी अचानक महिपाल सिंह ने ट्रैक्टर लाकर ताजिये में टक्कर मार दी। टक्कर से ताजिये का संतुलन बिगड़ा और वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद चीखपुकार मच गई। ताजिया उठाकर ले जा रहे युवक करेंट से बुरी तरह झुलस गए। आसपास खड़े लोग भी करेंट की चपेट में आ गए। करीब 35 लोग झुलसे। करेंट से ताजिये में आग भी लग गई। इससे थाने के दरोगा बीपी सिंह घायल हो गए।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर मालिक को जिम्मेदार बताते हुए उसकी जमकर धुनाई की। एक सिपाही ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा। सूचना पर फोर्स पहुंची और झुलसे लोगों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल, टीएमयू, कासमास अस्पतालों में भेजा गया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव भी हो गया। सूचना पर एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी देहात भी पहुंचे। डीएम और एसएसपी ने अस्पतालों में जाकर लोगों से बात की। तब मुकदमा दर्ज कराया गया। देर शाम डीआईजी ने भी जाकर लोगों से बात की और मुआवजा दिलाने की बात कही।

डीएम दीपक अग्रवाल ने कहा कि ट्रैक्टर से टक्कर के बाद ताजिया एक ओर झुककर विद्युत लाइनों के संपर्क में आ गया था। इससे यह हादसा हुआ। जिला अस्पताल में करीब 24 लोगों को, टीएमयू में छह को और कासमास में करीब पांच लोगों को भर्ती कराया गया। सभी का बेहतर उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर भी फोर्स लगी है।

रामपुर में 28 झुलसे, बिजलीघर में की तोड़फोड़

twenty eight scorched after tazia touched to high tension line.

मुरादाबाद मंडल में रामपुर के भजनपुर गांव में जुलूस के दौरान ताजिये की छतरी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जनरेटर के तार से करेंट नीचे उतर आया और 28 लोग बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद अफरातफरी का मच गई। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मामूली घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बिजली घर में तोड़फोड़ कर दी। वहां बैठे कर्मचारी दीवार फांदकर वहां से भाग गए। तोड़फोड़ का विरोध करने आए लोगों को गुस्साए लोगों ने पीटकर घायल कर दिया।

सैफनी के गांव भजनपुरा में सोमवार रात ताजियों का जुलूस निकाला जा रहा था। इसके लिए लाइट का भी इंतजाम किया गया था। ताजिये को लाइट से सजाया गया था। लाइट के लिए जेनरेटर का इंतजाम किया गया था। जुलूस कई मोहल्लों से होता हुआ नौसना वाली गली पहुंचा। इस दौरान तजिये की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण उसकी छतरी हाईटेंशन लाइट से टकरा गई। जेनरेटर के तार से करेंट नीचे उतर आया। लाइट के तार पकड़े गए चल रहे 28 लोग बुरी तरह से झुलस गए। हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस बीच भजनपुरा का फीडर अचानक गिर गया, जिससे बिजली बंद हो गई। हादसे की सूचना पर एसडीएम और शाहबाद कोतवाल भी पहुंच गए। घायलों को शाहबाद और सैफनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आठ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया गया।

गुस्साए लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया। लोग हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग करने लगे। हादसे के बाद लोग बिजली घर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। बिजली कर्मी खिसक गए। पास के ही रहने वाले कुछ लोगों ने जब इसका विरोध किया, तो लोगों ने उनको भी पीटकर घायल कर दिया। इसमें रहीस अहमद बुरी तरह से घायल हो गया। एसडीएम के आश्वासन पर लोग शांत हुए। मंगलवार की सुबह को डीएम सीपी त्रिपाठी और विधायक विजय सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल चाल जाना। सीएमएस को सही से उपचार के आदेश दिए।

हादसे में झुलसे लोग
सुभान, अतीक, लईक शाने, नाजिम, अमीर हुसैन, इरफान, अनस, फरमान, नाजिम, अतीक, फै जुल, चांद मोहम्मद, नाजिम, साने आलम, शब्बन, दिलशाद, सरफराज, सुलेमान, दिलशाद, बाबू, फरंजद, अकरम, सद्दाम।

फीडर नहीं गिरता तो हो सकता बड़ा हादसा

आसपास के लोगों का कहना है कि करेंट आने के बाद वहां का फीडर अचानक गिर गया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। नहीं तो कई और लोग घायल हो सकते थे। फीडर गिरने से लाइट पूरी तरह से बंद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed