फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   twelve years old blind child crosses two hundered mtr lenghty river

उम्मीद की रोशनी: 12 साल के दृष्टिहीन बच्चे ने कर दिया कमाल

Tue, 23 Jun 2015 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 23 Jun 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
twelve years old blind child crosses two hundered mtr lenghty river

उम्र के चौथे साल में ही अपनी आंखों की रोशनी खो देने वाले 12 वर्षीय नवनीत ने वो कर दिखाया है जिसकी उम्मीद कोई नहीं कर सकता। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उसने पेरियार नदी को 12 मिनट में पार करने का रिकार्ड बना दिया।

विज्ञापन


कोच्चि के नवनीत ने अपनी मेहनत और समर्पण के बदौलत अदवैथाश्रमम (Adwaithasramam) और मनलपुरम के बीच 200 मीटर लंबी नदी को 12 मिनट में पार किया। वहां मौजूद लोगों ने उसका उत्साहवर्धन भी किया।
विज्ञापन


नवनीत अभी 8 वीं क्लास में है और कुछ महीनों पहले ही उसने तैराकी सीखने की शुरुआत की है। नवनीत के कोच साजी वलारेसिल ने कहा कि उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान नवनीत में मानसिक और शारीरिक तौर पर कई बदलाव देखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच को लग रहा था डर

twelve years old blind child crosses two hundered mtr lenghty river

(फोटो साभार The Hindu)

उसने मेरे इशारों को बेहतर तरीके से समझा और 12 दिन की स्पेशल ट्रेनिंग के दौरान उसने बहुत ही बेहतर रिस्पॉंस दिया। साजी ने कहा कि नदी का बहाव भूतथानकेतु बैराज के पास ज्यादा तेज होता है लेकिन नवनीत के हिम्मत और आत्मविश्वास ने उससे इतने बड़े चैलेंज को आसानी से निपटने के लिए प्रेरणा दी है।

नवनीत की तैराकी के दौरान उसके कोच साजी भी उनके साथ थे। साजी ने अब तक लगभग 550 बच्चों को तैराकी सिखाई है लेकिन वो फिर भी नदी की लंबाई और चौड़ाई से डर रहे थे, लेकिन नवनीत के आत्मविश्वास के आगे वो डर बौना साबित हुआ।

नवनीत को साजी ने उनके पिता सुनील कुमार के कहने पर ट्रेनिंग दी। नवनीत के पिता कृषि विभाग में कार्यरत हैं। सुनील ने कहा कि मैं हमेशा चाहता हूं कि वो हमेशा एक सामान्य जीवन जिए, इसलिए मैं इसे तैराकी और ब्लाइंड क्रिकेट सिखाने के साथ-साथ के बाद तबला वादन की भी ट्रेनिंग दिला रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed