फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   tv serial on narendra modi community on doordarshan

मोदी का सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त से क्या है रिश्ता, बताएगा दूरदर्शन

Tue, 05 May 2015 03:13 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 03:13 PM IST
विज्ञापन
tv serial on narendra modi community on doordarshan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक से क्या रिश्ता हो सकता है?

विज्ञापन


चंद्रगुप्त मौर्य की मृत्यु लगभग 2300 साल पहले हुई थी और सम्राट अशोक की लगभग 2200 साल पहले। ऐसे में प्रधानमंत्री का उन दोनों से क्या संबंध? दूरदर्शन पर जल्द ही एक ऐसा धारावाहिक प्रसारित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक की जीवनियों को दिखाया जाएगा।

दरअसल चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक और नरेंद्र मोदी एक ही समुदाय के हैं- घांची समुदाय। घांची गुजरात का समुदाय है और मुख्यतः तेल के कारोबार से जुड़ा है। धारावाहिक में ऐसी शख्सियतों की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने घांची समुदाय को गर्व करने का मौका दिया।
विज्ञापन


'दीये जलते हैं' नाम के धारावाहिक का मुहूर्त सोमवार को किया गया। नरेंद्र मोदी के बड़े भाई सोमभाई मोदी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

दूरदर्शन ने 128 कड़ियों को दी मंजूरी, अक्टूबर तक प्रसारण

tv serial on narendra modi community on doordarshan

अक्टूबर महीने तक धारवाहिक के प्रसारण की संभावना है। धारावाहिक का न‌िर्माण पुणे के सुरेश चौधरी ने किया है। उन्होंने बताया कि धारावाहिक के जरिए घांची समुदाय की कहानी बताई जाएगी।

समुदाय के प्रसिद्घ व्यक्तियों का कहानियां उसका मुख्य आकर्षण होंगी। दूरदर्शन ने फिलहाल 128 कड़ियों के प्रसारण की इजाजत दे दी है। सुरेश चौधरी ने बताया कि लगभग 10 सालों तक धारावाहिक चल सकता है।

धारावाहिक का शूटिंग गुजरात के कई हिस्सों में होगी। मोदी के पैतृक गावं वडनगर में भी शूटिंग की जाएगी। घांची समुदाय अन्य पिछड़ी जातियों में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed