फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   TV News Anchor Gets 2,000 Threat Calls After Discussion on Mahishasur Jayanti.

स्मृति वाले पर्चे की टीवी पर हुई बहस तो एंकर को पड़ी गालियां

Tue, 01 Mar 2016 03:50 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 03:50 PM IST
विज्ञापन
TV News Anchor Gets 2,000 Threat Calls After Discussion on Mahishasur Jayanti.

एक टीवी एंकर, न्यूज-शो में एंकरिंग करके मुश्किल में फंस गई है। महिषासुर के मुद्दे पर चर्चा के दौरान एंकरिंग करने पर इस महिला न्यूज एंकर को दो हजार से ज्यादा धमकी भरे फोन आए हैं। जिसमें उसे धमकी के साथ-साथ गालियां भी दी गई है।

विज्ञापन


फोन करने वाले ज्यादातर हिंदुत्ववादी समर्थक समूहों से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। उनके मुताबिक कार्यक्रम के दौरान दुर्गा को लेकर ऐसी बातें की गई जो नहीं होनी चाहिए थी।
विज्ञापन


मामला जाने-माने मलयालम समाचार चैनल एशियानेट न्यूज टीवी से जुड़ा हुआ है। जिसमें शुक्रवार की शाम महिषासुर जयंती विवाद पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैनल की चीफ कॉर्डिनेटिंग एडिटर सिंधु सूर्याकुमार इसकी एंकरिंग कर रही थी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बाद उन्हें दो हजार से ज्यादा धमकी भरे फोन आए। जिन्होंने उनके साथ बदसलूकी की। फोन करने वाले हिंदुत्ववादी ग्रुप के समर्थक थे।

स्मृति ईरानी ने संसद में पढ़ा था वही पर्चा

TV News Anchor Gets 2,000 Threat Calls After Discussion on Mahishasur Jayanti.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कार्यक्रम का वीडियो देखने पर पता चलता है कि जिन दो शब्दों पर विवाद हो रहा है, वो शब्द बीजेपी के राज्य सचिव वीवी राजेश ने कहे थे। उन्होंने ये बातें अलग से नहीं बल्कि उसी पर्चे को पढ़ते हुए कही थी जो जेएनयू कैंपस में छपे थे और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने जिसे संसद में पेश किया था।

न्यूज एंकर की शिकायत पर सोमवार को केरल पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। तिरूवनंतपुर शहर के पुलिस कमिश्नर जी स्पर्जन कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस से बताया कि जिनकी गिरफ्तारी हुई वह सभी बीजेपी, आरएसएस और श्रीराम सेना से जुड़े हुए हैं।

गिरफ्तार पांचों आरोपियों में से एक ने तिरूवनंतपुरम पुलिस से बताया कि उन्हें सूर्यकुमार का नंबर वॉट्सअप ग्रुप से मिला था। जहां ग्रुप के किसी सदस्य ने सिंधु का निजी फोन नंबर शेयर किया और फोन करके धमकी देने की बात कही।

मामले में अब तक पांच गिरफ्तार

TV News Anchor Gets 2,000 Threat Calls After Discussion on Mahishasur Jayanti.

तीन अन्य की गिरफ्तारी कन्नूर से हुई, ये सभी श्रीराम सेना के सदस्य हैं। ये हिंदुत्व समर्थक ग्रुप है, जो 2009 के मंगलोर पब हमले समेत मोरल पुलिसिंग के कई और मामले शामिल है।

टीवी पत्रकार सूर्यकुमार ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उनके फोन पर हर मिनट में एक कॉल आ रही थी। उनका मुझ पर सबसे बड़ा आरोप था कि मैंने दुर्गा का अपमान किया है।

उन्होंने बताया कि फोन करने वालों में से कईयों ने मुझे वैश्या कहा और गालियां दी। कुछ ने मुझे धमकाया। एक ने कहा कि मैंने फेसबुक पर दुर्गा के खिलाफ कुछ लिखा है और इसी के खिलाफ उसने मुझे गालियां दी।

हालांकि सूर्यकुमार ने बताया कि बीजेपी नेता राजेश ने विश्वास दिलाया कि वह इस मुद्दे पर कोई भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जो भी पार्टी कार्यकर्ता उन्हें फोन कर रहे हैं वह उनको समझा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed