{"_id":"ee37b96c120fc977d59314c17278aeea","slug":"tv-actress-car-accident-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्ट्रेस की कार हुई बेकाबू, पांच जख्मी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
टीवी एक्ट्रेस की कार हुई बेकाबू, पांच जख्मी
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 02 Aug 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में शुक्रवार को एक टीवी एक्ट्रेस की बेकाबू कार की टक्कर में उसके समेत पांच लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक बाइकर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
दुर्घटना में आरोपी टीवी एक्ट्रेस व मॉडल साक्षी पारिख (31) को भी चोटें आई हैं, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दुर्घटना दोपहर को उस समय हुई, जब उपनगरीय इलाके कांदीवली में अपनी होंडा सिटी कार से जा रही पारिख ने एक मोटरसाइकिल सवार और एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
गंभीर हालत में बाइकर और ऑटोरिक्शा के ड्राइवर समेत दो सवारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।