यूपी: 24 कछुओं के साथ बांग्लादेश जा रहा तस्कर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू और घाघरा नदी से शिकार कर 24 कछुओं को बांग्लादेश ले जा रहे तस्कर को बहराइच में मलूकपुर गांव के पास पुलिस और वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। पकड़े गए तस्कर से कुछ और तस्करों का सुराग लगा है।
सरयू और घाघरा नदी में कछुओं की 36 दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं। तस्करों को इन कछुओं का पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में मुंहमांगा मूल्य मिलता है।
पुलिस ने बताया कि तस्कर साहिल पुत्र मुश्ताक निवासी चंपापुर गंगाघाट उन्नाव, बहराइच में पांच दिन से डेरा जमाए हुए था। उसने घाघरा और सरयू नदी के तटवर्ती गांव में रह रहे मछुआरों की मदद से दुर्लभ प्रजाति के 24 कछुओं का शिकार करवाया।
पुलिस और वन विभाग की टीम ने की घेराबंदी
इन कछुओं को फखरपुर थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव में इकट्ठा किया गया। वहां से गुरुवार दोपहर कछुओं की खेप को पिकप से उन्नाव ले जाया जाना था।
वन दरोगा जहीरुद्दीन ने टीम के साथ मलूकपुर गांव में घेराबंदी कर 24 कछुए बरामद किए। साहिल को भी दबोच लिया गया। डीएफओ ने बताया कि साहिल के खिलाफ जलीय जीव संरक्षण अधिनियम के तहत फखरपुर थाने में केस दर्ज करवाया गया है।
साहिल ने स्वीकार किया है कि वह कछुओं की खेप लखनऊ, उन्नाव, कानपुर और दिल्ली होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाता। वहां से यह कछुए बांग्लादेश भेजे जाने थे।
उन्होंने कहा कि पकड़े गए तस्कर से पूछताछ में कुछ तस्करों और शिकारियों के नाम का खुलासा हुआ है। उन्हें चिह्नित कर दबिश की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।