{"_id":"47849fc846a8f785759099f653b711fd","slug":"tunch-maal-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गी ने ट्वीट करके बताया 'सौ टंच माल' का मतलब","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिग्गी ने ट्वीट करके बताया 'सौ टंच माल' का मतलब
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2013 03:12 AM IST
विज्ञापन
अपनी ही पार्टी की सांसद मीनाक्षी नटराजन को टंच माल कहने पर आलोचना झेल रहे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पूरे विवाद के लिए मीडिया पर ठीकरा फोड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने इसके लिए टीआरपी की रेस को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि टीआरपी के लिए मीडिया बौरा गया है। लोगों की प्रशंसा में तकियाकलाम के रूप में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले शब्दों को भी मीडिया लैंगिक टिप्पणी से जोड़कर दिखा रहा है।
विज्ञापन
विवाद पर सफाई देते हुए अपने ट्वीट में कांग्रेस महासचिव ने लिखा कि सौ टंच माल का मतलब सौ फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन मीडिया इसे लैंगिक टिप्पणी साबित करने पर तुला है।
विज्ञापन
मीडिया को राजनेताओं पर निशाना साधने की बजाए पहले उसे खुद आत्म निरीक्षण करना चाहिए। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की सांसद मीनाक्षी नटराजन को सौ फीसदी टंच माल बताने वाले दिग्विजय अपनी इस टिप्पणी को लेकर विवादों में घिर गए हैं।
उनकी इस टिप्पणी को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने कड़ी निंदा की थी। वहीं इस टिप्पणी पर कांग्रेस के लिए भी अपने नेता का बचाव करना मुश्किल हो रहा था।
पार्टी प्रवक्ता रेणुका चौधरी ने इससे जुड़े सवालों से बचते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी कोई बात सुनी ही नहीं है। वहीं महिला आयोग और भाजपा महिला मोर्चा ने भी दिग्गी राजा की इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की थी।