{"_id":"f90caebe35b3ca0103dab23d2220c922","slug":"tte-thrown-woman-from-a-moving-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीटीई ने चलती ट्रेन से महिला को फेंका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
टीटीई ने चलती ट्रेन से महिला को फेंका
Updated Sat, 28 Jun 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक टीटीई ने कथित रूप से एक महिला यात्री को चलती ट्रेन से बाहर धकेल दिया। इससे वह महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
विज्ञापन
बइफुल बीबी नामक उस महिला यात्री ने मालदा टाउन स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई है। रेलवे पुलिस के प्रभारी कृष्ण गोपाल दत्त ने बताया कि उस महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि टीटीई ने मालदा-बालूरघाट गौड़ एक्सप्रेस लिंक ट्रेन से उसे बाहर धकेल दिया। तब ट्रेन चल रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
अस्पताल में भर्ती महिला
इस घटना से नाराज ट्रेन के बाकी यात्रियों ने एकलाखी स्टेशन पर तोड़फोड़ की। रेलवे पुलिस के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि क्या वैध टिकट नहीं होने की वजह से टीटीई ने उस महिला को ट्रेन से धक्का देकर बाहर गिरा दिया था या फिर वह खुद ट्रेन से गिर कर गई थी। घायल महिला यात्री का मालदा मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।