टीटीई ने चलती ट्रेन से महिला को फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलगांव जिले में शराब के नशे में एक टीटीई की ओर से धक्का दिए जाने पर एक महिला की मौत हो गई। साधारण टिकट के साथ यात्रा कर रही यह महिला ट्रेन छूटने की आशंका से एसी कोच में घुसने की कोशिश कर रही थी।
लेकिन टीटीई ने इसे रोक दिया। संपत्त सांलुके नाम के इस टीटीई को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला के रिश्तेदार की ओर लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उज्जवला पांडे नाम की एक महिला ने साधारण टिकट लेकर एलटीटी-राजेंद्रनगर पटना एक्सप्रेस के एसी कोच में चढ़ने की कोशिश की।
लोगों ने टीटीई को जमकर पीटा
लेकिन टीटीई संपत सालुंके ने उसे रोक दिया। लेकिन ट्रेन छूटने की आशंका की वजह से उसने दोबारा इसमें घुसने की कोशिश की। इस पर सालुंके ने उसे जोर से धक्का दे दिया।
इससे महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच की खाली जगह से सरकते हुए पहियों के नीचे आ गई। उसे छोड़ने आए भतीजे ने शोर मचा कर ट्रेन रूकवाने की कोशिश की लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
उसके भतीजे ने आरोप लगाया कि सालुंके ने शराब पी रखी थी। हादसे के बाद लोगों के गुस्से से बचने के लिए सालुंके पैंट्री कार में घुस गया। लेकिन यात्रियों ने उसे निकाल कर खूब पीटा और जीआरपी थाने को सौंप दिया।