फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   TS thakur become new CJI, Justice HL Dattu retiring in december

जस्टिस टीएस ठाकुर 43वें CJI नियुक्त, 3 को लेंगे शपथ

Thu, 03 Dec 2015 01:23 PM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
TS thakur become new CJI, Justice HL Dattu retiring in december

न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर को भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश न्यायाधीश नियुक्त कर दिया गया। वह तीन दिसंबर को पद की शपथ लेंगे। 63 वर्षीय न्यायमूर्ति ठाकुर दो दिसंबर को सेवानिवृत होने वाले न्यायमूर्ति एचएल दत्तू का स्थान लेंगे।

विज्ञापन


कानून मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद-124 के तहत राष्ट्रपति न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर को भारत का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्ति करेंगे। न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर देश के 43वें प्रधान न्यायाधीश होंगे। प्रधान न्यायाधीश के तौर पर उनका कार्यकाल एक वर्ष और एक महीने का होगा।
विज्ञापन


वह तीन जनवरी 2017 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। चार जनवरी 1952 को जन्मे न्यायमूर्ति ठाकुर के पिता डीडी ठाकुर जाने वाले वकील थे और बाद में वह जम्मू एवं कश्मीर हाईकोर्ट के जज भी बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई अहम मुकदमों की कर रहे हैं सुनवाई

TS thakur become new CJI, Justice HL Dattu retiring in december

न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर 1972 वकालत केपेशे में आए थे। बाद में उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर काम किया। 1990 में वह सीनियर एडवोकेट बने। फरवरी 1994 में उन्हें जम्मू एवं कश्मीर हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किया गया। बाद में इनका ट्रांसफर कर्नाटक हाईकोर्ट में कर दिया गया।

सितंबर 1995 में उन्हें स्थायी जज नियुक्त कर दिया गया है। जुलाई 2004 को उनका तबादला दिल्ली हाईकोर्ट कर दिया गया। 11 अगस्त 2008 को वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। 17 नवंबर 2009 को वह सुप्रीम कोर्ट के जज बने।
 
न्यायमूर्ति टीएस ठाकुर के पास कई बड़े और हाईप्रोफाइल मामले हैं। आईपीएल स्पॉट फिकि्ंसग, शारदा घोटाला, गंगा सफाई, अयोध्या समेत कई बड़े मामलों पर न्यायमूर्ति ठाकुर सुनवाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed