{"_id":"b1425f7bb07bd801e0b2175254c55e59","slug":"try-to-strength-up-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़खड़ाई यूपी कांग्रेस को खड़ा करेंगे राहुल के सिपाही","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लड़खड़ाई यूपी कांग्रेस को खड़ा करेंगे राहुल के सिपाही
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
Updated Wed, 04 Sep 2013 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार उत्तर प्रदेश में बेहाल पड़े घर को संभालने की कांग्रेस में शुरुआत हो गई है।
विज्ञापन
राहुल गांधी के हस्तक्षेप करने के बाद प्रदेश में लड़खड़ाए संगठन को खड़ा करने का काम शुरू हो गया है। सांसदों का मन टटोला जा रहा है। उनसे अपने क्षेत्र में अपनी गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।
वहीं पार्टी की ओर से प्रदेश में भेजे गए चुनावी पर्यवेक्षकों ने भी अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप दी है।
इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी 25 सितंबर तक बनाने की समय सीमा तय हो गई है, जबकि जिला और ब्लॉक समितियां चार सितंबर तक बन कर तैयार हो जाएंगी।
प्रदेश में राहुल गांधी विशेष दूत की भूमिका में काम कर रहे प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने यूपी में सक्रियता बढ़ा दी है।
उनका कहना है कि प्रदेश में संगठन को खड़ा कर दिया गया है। 25 सितंबर तक ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा।
वहीं सूत्रों के मुताबिक मिस्त्री ने अब सभी सांसदों से अपने क्षेत्र की महीने भर की उनकी गतिविधियों और कार्यक्रम के बारे में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। साथ ही हर महीने कांग्रेस मुख्यालय में बाकायदा बैठक कर सांसदों से फीडबैक भी लिया जा रहा है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले कांग्रेस मुख्यालय में सांसदों की बैठक में कई सांसदों से पूछ भी लिया गया कि क्या वह आगामी चुनाव में अपनी सीट बदलना चाहते हैं। बैठक में फिलहाल सांसदों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन