फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   try to one another way for corruption free mgnrega

मनरेगा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए एक और कसरत

Tue, 26 Mar 2013 12:52 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 26 Mar 2013 12:52 AM IST
विज्ञापन
try to one another way for corruption free mgnrega

मनरेगा में व्याप्त गड़बड़ियों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सरकार का इरादा मनरेगा कामगारों को स्मार्ट कार्ड देने का है ताकि मजदूरों की हाजिरी, काम का हिसाब और उनके भुगतान का पूरा ब्यौरा एक क्लिक पर उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


सरकार इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए मनरेगा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरबीएसवाई) स्मार्ट कार्ड से जोड़ने पर भी विचार कर रही है। जबकि निकट भविष्य में सभी फ्लैगशिप योजनाओं को जीपीएस प्रणाली से लैस करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय संपादकों के सम्मेलन में अपर श्रम सचिव अनिल स्वरूप ने बताया कि गड़बड़ी रोकने के मकसद से सरकार मनरेगा कर्मचारियों की पहचान और ग्रामीण काम के भुगतान को आरबीएसवाई स्मार्ट कार्ड से जोड़ने की योजना को ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अपनी सहमति दे दी है।

वर्ष 2008 में शुरू आरएसबीवाई योजना 28 राज्यों के करीब 486 जिलों में फैली है। पिछले महीने तक आरएसबीवाई योजना के अंतर्गत पंजीकृत परिवारों की संख्या 3.42 करोड़ तक पहुंच गई है, जो मार्च 2009 में 40 लाख थी।

स्वरूप के मुताबिक आरएसबीवाई योजना के तहत बीमित व्यक्तियों को स्मार्ट कार्ड दिया जाता है। इसका उपयोग सालाना 30 हजार रुपये तक कैशलेस उपचार के लिये संबंधित व्यक्ति के पहचान के रूप में होता है।


ग्रामीण विकास मंत्रालय फर्जी रोजगार कार्ड के मामलों को देखते हुए मनरेगा के तहत कर्मचारियों की पहचान, उसकी उपस्थिति और मजदूरी के भुगतान के लिए आरएसबीवाई कार्ड का उपयोग करना चाहता है। मनरेगा के लिए आरएसबीवाई कार्ड के उपयोग का पहला लाभ यह है कि इससे उपयुक्त तरीके से पहचान सुनिश्चत हो सकेगी।

उन्होंने बताया कि स्मार्ट कार्ड से मनरेगा के जुड़ जाने पर मजदूर बगैर कार्ड के कार्य स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा। साथ ही कोई दूसरा व्यक्ति भी इसका उपयोग नहीं कर सकता है। सरकार का इरादा फ्लैगशिप योजनाओं में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) का उपयोग करने का है। जब व्यक्ति कार्ड स्वैप करेगा तब यह पता लग सकेगा कि वह कहां है। कहीं वह घर पर रहकर पैसा तो नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed