फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   truth of kargil war 1999

कारगिल युद्ध: वाजपेयी ने कराई दिलीप कुमार की नवाज से बात

Tue, 08 Sep 2015 01:18 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
truth of kargil war 1999

पाकिस्तान द्वारा वर्ष 1999 में कारलिग में घुसपैठ करने की कोशिश पर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सख्त विरोध जताया था।

विज्ञापन


उन्होंने पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ को फोन कर कहा था कि उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। यही नहीं, उन्होंने अभिनेता दिलीप कुमार की बात भी शरीफ से करवाई थी।
विज्ञापन


दिलीप ने भी पाक पीएम से नापाक हरकत रोकने की अपील की थी। इस बात का जिक्र पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शिद कसूरी ने अपनी नई किताब में किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेजडी किंग ने भी की थी कारलिग में युद्ध रोकने की अपील

truth of kargil war 1999

‘नाइदर ए हॉक नॉर ए डव’ नाम की किताब में कसूरी ने नवाज शरीफ के तत्कालीन प्रमुख सचिव सईद मेंहदी के हवाले से इस घटना का जिक्त्रस् किया है। कसूरी ने अपनी किताब लिखा, एक दिन जब सईद नवाज शरीफ के साथ बैठे थे, तभी वाजपेयी का फोन आया।

बातचीत के दौरान उन्होंने कारलिग में पाक की करतूत के खिलाफ शिकायत की और दुख जताया कि लाहौर में उनका गर्मजोशी से स्वागत होने के बाद पाक ऐसी हरकत कर रहा है।

वाजपेयी की बात सुनकर शरीफ चौंके और उन्होंने तत्कालीन सेना प्रमुख परवेज मुशर्रफ से बात कर जानकारी लेने के बाद फोन करने की बात कही। फोन रखने से पहले वाजपेयी ने शरीफ की बात दिलीप कुमार से करवाई। पेशावर में जन्मे दिलीप ने भी नवाज से नापाक हरकत रोकने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘हमें आपसे ये उम्मीद नहीं थी, क्योंकि आप तो भारत-पाक के बीच शांति बहाल करने के हिमायती हैं।’ इस दौरान दिलीप ने दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ने से भारतीय मुसलमानों पर पड़ने वाले इसके असर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय मुसलमानों का घर से बाहर निकलना दूभर हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed