फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   truth behind moradabad acid attack case.

यूपी: बिटिया ने खोली सिस्टम और पुलिस की शर्मनाक सच्चाई!

Sun, 04 Jan 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 04 Jan 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
truth behind moradabad acid attack case.

मुरादाबाद के कांठ में एसिड अटैक से तिलमिला रही बिटिया ने मुंह सिल लिया है। जिस दबंग ने उसका जीवन बर्बाद किया उस परिवार से वह इतनी सहमी है कि कोर्ट में कह दिया कि शौचालय साफ करते उससे ही तेजाब गिर गया। बताते हैं कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज तो किया लेकिन गिरफ्तारी की कोशिश तक नहीं की। इसी बीच दबंग लड़की के परिवार वालों को धमकाते रहे।

विज्ञापन


कांठ निवासी पीड़ित बीए सेकेंड ईयर की छात्रा है। जिस घर में उसका परिवार मेहनत मजदूरी करता था वहां के लड़के मनी ने उस पर बुरी नजर डाली। वह छेड़छाड़ तो आए दिन करता था लेकिन किसी तरह खुद को लड़की बचाती रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मनी का जब लड़की ने विरोध किया तो वह हिंसक हो गया। बिटिया के घर में घुसकर उसके चेहरे पर तेजाब डाल दिया। मामले में दबंगों ने उल्टा ही पीड़ित परिवार को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी के बचाव की स्क्रिप्ट लिख दी गई। तय हो गया कि कहना है शौचालय साफ करते हुए तेजाब गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पर मामला दबाने के आरोप

truth behind moradabad acid attack case.

शाम तक तो इस कांड की कहानी बदल दी गई थी लेकिन बिटिया की नानी ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने बिना डरे तहरीर थाने में दे दी जिसमें मनी को नामजद करते हुए सारा सच लिखा। उसी के आधार पर रात में तेजाब फेंकने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

आरोप है कि पुलिस पहले ही मान चुकी थी कि दिखाने के लिए मुकदमा कर लिया जाए बाद में बयान तो लड़की वही देगी जो तय हुआ था। यही वजह है कि शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी की कोई कोशिश नहीं हुई।

एसएसपी लव कुमार ने कहा कि तेजाब से झुलसी छात्रा और उसके परिजनों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया जाएगा। कुछ दिन इंतजार किया जाएगा कि छात्रा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार हो जाए। ऐसा होते ही आरोपी युवक को पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed