फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   true muslims cannot vote for bjp, says azmi

मुसलमानों पर सपा नेता का एक और विवादित बयान

Sat, 03 May 2014 05:30 PM IST
Updated Sat, 03 May 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
true muslims cannot vote for bjp, says azmi

समाजवादी पार्टी के नेता अबू असीम आजमी ने एक और विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सच्चा मुसलमान भाजपा को वोट नहीं दे सकता। बृहस्पतिवार को उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी को वोट न देने वाला सच्चा मुसलमान नहीं है।

विज्ञापन


आजमी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा हमेशा मुसलमानों के प्रति क्रूर रही है और उसने उनके साथ नाइंसाफी की है। ऐसे में कोई सच्चा मुसलमान कैसे भाजपा को वोट दे सकता है। जब मुलायम सिंह यादव यूपी के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बाबरी मस्जिद को ध्वस्त होने से बचाया था।
विज्ञापन


आजमी ने कहा कि एक समय था जब यूपी के मदरसों को आईएसआई का अड्डा कहा जाता था। लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही उनके साथ इंसाफ हुआ। आज की तारीख में कोई भी मदरसों को आईएसआई का अड्डा नहीं कह सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की रैली में होते हैं नकली मुसलमान: आजमी

true muslims cannot vote for bjp, says azmi

अबू आजमी ने कहा कि भाजपा अपने साथ मुसलमानों के आने का दावा करती है। लेकिन यह बिल्कुल झूठ है। जब भी भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कोई चुनावी रैली करते हैं बुर्का पहने महिलाओं और दाढ़ी वाले कुछ लोगों को स्टेज पर बिठा दिया जाता है, लेकिन ये नकली मुसलमान हैं।

इस बीच, अबू आजमी के इस बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते भाजपा प्रवक्ता शायना एनसी ने कहा कि इस तरह के बयान सिर्फ वोट बैंक की राजनीति को साधने के लिए दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा उनके इस बयान के खिलाफ है। अबू आजमी दकियानूसी शख्स हैं जो पहले महिलाओं का अपमान कर चुके हैं और अब अपनी पार्टी के साथ ऐसा कर सके हैं। वोटरों को उन्हें माकूल जवाब देना चाहिए।

भाजपा और कांगेस का आजमी पर पलटवार

true muslims cannot vote for bjp, says azmi

भाजपा प्रवक्ता शायना एनसी ने कहा कहा कि आजमी के बयान वोट बैंक की राजनीति और दकिनायूसी विचारों की इंतिहा हैं। इधर, कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने समाजवादी पार्टी पर मुसलमानों को मुजफ्फरनगर दंगों में सुरक्षा देने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को यूपी के खलीलाबाद में अबू आजमी ने कहा था कि समाजवादी पार्टी को वोट न देने वाला सच्चा मुसलमान नहीं है। अगर कोई मुसलमान समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देता तो उसका डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए ताकि यह पता लगाया जाए कि वह संघ का आदमी तो नहीं है।

मुसलमानों के पोप न बनें आजमी: शाहनवाज

true muslims cannot vote for bjp, says azmi

भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने अबू आजमी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

अबू आजमी के डीएनए टेस्ट वाले बयान पर पलटवार करते हुए हुसैन ने कहा कि वह मुसलमानों का पोप बनने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। उन्हें मुसलमानों की इतनी ही फिक्र है तो पहले अपना डीएनए टेस्ट कराएं।

शाहनवाज ने कहा कि किसी पार्टी को वोट देने से कोई मुसलमान जन्नत या जहन्नुम नहीं चला जाता लेकिन मतदान दुनिया को बेहतर बना सकता है। उन्होंने अबू आजमी और मुलायम सिंह यादव से पूछा कि मुजफ्फरनगर दंगे पर दोनों क्यों चुप थे।

अबू आजमी के खिलाफ केस दर्ज

true muslims cannot vote for bjp, says azmi

मुसलमानों के डीएनए टेस्ट कराने का विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी पर कानूनी शिकंजा कस गया है। संतकबीरनगर पुलिस ने शुक्रवार को आजमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई उड़नदस्ता टीम के प्रभारी की तहरीर पर की है।

गोरखपुर के कैंट थाने में भी मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों ने सपा नेता के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, नई दिल्ली में इस बयान के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है।

उड़नदस्ता प्रभारी/सहायक चकबंदी अधिकारी खलीलाबाद साधू शरण गुप्त की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि 30 अप्रैल को अबू आजमी के भाषण में ऐसे शब्दों एवं संदर्भो का प्रयोग किए, जो चुनाव आचार संहिता व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 125 के खिलाफ हैं। इससे जनमानस के बीच कटुता ,शत्रुता ,घृणा व वैमनस्य आदि की भावना पैदा किया गया।

इस संबंध में कोतवाल बब्बन यादव ने बताया कि अबू आसिम आजमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने की चुनाव आयोग में शिकायत

true muslims cannot vote for bjp, says azmi

चुनाव आयोग को लिखे गए पत्र में कांग्रेस ने आयोग से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे।

दरअसल आजमी ने संतकबीरनगर में कहा था कि अगर कोई मुसलमान समाजवादी पार्टी का विरोध करता है तो उसका डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए। वे आरएसएस के हो सकते हैं। सपा को वोट नहीं देने वाले असली मुस्लिम नहीं हो सकते हैं।

कांग्रेस का कहना है कि पार्टी ने हमेशा देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बरकरार रखा है। भड़काऊ बयान देने वाले ऐसे किसी व्यक्ति या समूह का पार्टी समर्थन नहीं करती है। ऐसे मामलों पर अंकुश लगना चाहिए।

हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब आजमी विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। इससे पहले महिलाओं पर उनके विवादित बयान का भी भारी विरोध हो चुका है। और इस मामले में भी उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed