फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   truck driver raped minor girl for six month in bangalore

मां का दोस्त, बेटी से 6 माह से कर रहा था रेप, हुई गर्भवती

Thu, 11 Jul 2013 12:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Jul 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
truck driver raped minor girl for six month in bangalore

मां जिस व्यक्ति को खाना खिलाती थी, जिससे अपना दुख-दर्द बयान करती थी उसी शख्स ने उसकी आत्मा को छलनी कर दिया। ताउम्र न भरने वाला जख्म दे दिया। उसकी बेटी की अस्मत को तार-तार कर दिया।

विज्ञापन


मां के संग काम करने वाला उसका साथी पिछले छह माह से उसकी नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था, मामला तब सामने आया जब लड़की गर्भवती हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, डॉक्टरों ने लड़की का गर्भपात करने से इंकार कर दिया है। मामला बेंगलुरू का है।

सविता देवी (परिवर्तित नाम) ब्रुहत बेंगलुरू महानगर पालिका में सफाई कर्मचारी है। वहीं, 23 वर्षीय नागेंद्र हनुमंथप्पा पालिका में ही ट्रक चालक है। लगभग डेढ़ साल पहले नागेंद्र सविता देवी की कॉलोनी में एक किराये के मकान पर रहने आया था।
विज्ञापन


दोनों एक ही जगह काम करते थे इसलिए दोनों की जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। साफ-सफाई के काम से सविता उसके साथ ट्रक में बैठकर कई जगहों पर जाया भी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच नागेंद्र की दोस्ती सविता की 14 साल की बेटी से भी हो गई। सविता के अनुसार, नागेंद्र उसकी बेटी के लिए चॉकलेट लाता था और उसे स्कूल भी छोड़ता था।

सविता की अनुपस्थिति में नागेंद्र ने उसकी बेटी से शारीरिक संबंध बना लिए। वह 6 माह से उसका यौन शोषण कर रहा था। घटना का पता तब चला जब पिछले सप्ताह पीड़िता ने कई बार उल्टियां कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed