फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   truck driver burned woman in Gorakhpur.

खरीदी गई युवती को ट्रक चालक ने जिंदा जलाया

Mon, 16 Nov 2015 01:34 AM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
truck driver burned woman in Gorakhpur.

गोरखपुर में मीट बनाने से मना करने पर ट्रक चालक ने 25 हजार रुपये में खरीदी गई युवती को जिंदा जला दिया।

विज्ञापन


पिता ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। पिता की माने तो उनके एक रिश्तेदार ने युवती को ट्रक चालक को बेच दिया था।

बस्ती के कलवारी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती को रक्षाबंधन के तीन दिन पहले उसका मौसेरा भाई राखी बंधवाने पिपरपाती क्षेत्र के लालगंज ले गया था। उसने रक्षाबंधन के दिन उसे पहुंचाने को कहा था। जब राखी के दिन युवती घर नहीं पहुंची तो पिता ने फोन करके रिश्तेदार से पूछा। रिश्तेदार ने एक-दो दिन में युवती को भेजने की बात कही तो वह मान गए।
विज्ञापन

बड़ोदरा से गोरखपुर लेकर आए थे पिता

truck driver burned woman in Gorakhpur.

आरोप है कि मौसेरे भाई ने युवती को पड़ोस में रहने वाले ट्रक ड्राइवर को 25 हजार रुपये में बेच दिया। ट्रक ड्राइवर उसे लेकर बड़ोदरा चला गया। उधर, दो दिनों में घर न आने पर पिता उसे लेने खुद रिश्तेदार के यहां पहुंच गए। रिश्तेदार ने बताया कि युवती सुबह ही घर के लिए निकल गई है।

इस बीच लड़की का कहीं पता न लगने पर पिता उसे खोज रहे थे। उधर युवती को लेकर ट्रक ड्राइवर बड़ोदरा में रहने लगा। आरोप है कि मीट बनाने से मना करने पर उसने मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। दो नवंबर को पिता के मोबाइल पर वहीं की एक महिला ने फोन करके बेटी के जल जाने की सूचना दी।

इसके बाद पिता बड़ोदरा चले गए। वहां युवती ने उन्हें सारी कहानी बता दी। इसके बाद पिता ने उसे यहां लाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है वह वह कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed