फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Trouble for BJP rebel turned in by-election.

राजस्थान: BJP के लिए बागी बने मुसीबत

Thu, 28 Aug 2014 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 28 Aug 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
Trouble for BJP rebel turned in by-election.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में चली लहर से उत्साहित भाजपा के लिए उपचुनावों में बागी मुसीबत खड़ी करने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश की चार सीटों पर उपचुनाव हैं और इनमें से तीन पर बागी निर्दलीय के रूप में चुनौती पेश कर रहे हैं।

इस हालात को देखते हुए विधानसभा और लोकसभा दोनों में हार से परेशान कांग्रेस जीत की उम्मीदें लगाए हुए है। राजस्थान में वैर, सूरजगढ़, कोटा दक्षिण और नसीराबाद सीटों पर उपचुनाव हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव में ये चारों सीटें भाजपा ने जीती थीं। लेकिन अब उपचुनाव में एक सीट पर टिकट के कई दावेदार थे।

ऐसे में जिनको टिकट मिला वो खुश हो गए और कई नाराज हो गए। उनमें से कुछ ने निर्दलीय के रूप में सीधे भाजपा से बगावत कर दी, तो कुछ रूठे हुए नेता भीतरघात करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सीट पर बागी मैदान में

Trouble for BJP rebel turned in by-election.

जिन सीटों पर पार्टी के बागियों ने नामांकन भरा है उनमें नसीराबाद, सूरजगढ़ और कोटा दक्षिण शामिल है।

कोटा दक्षिण में तो पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनमोहन जोशी ने ही नामांकन भर दिया है। इसी तरह सूरजगढ़ में यहां की प्रधान नीता यादव ने नामांकन भरा है।

इस सीट पर भाजपा ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह का टिकट बिल्कुल अंतिम क्षणों में घोषित किया है और उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी नीता यादव ही थी। नसीराबाद में भी एक बागी ने नामांकन भरा है।

इधर, कांग्रेस में कोई बागी प्रत्याशी सामने नहीं आया है। हालांकि सूरजगढ़ सीट पर पार्टी प्रत्याशी श्रवण कुमार को भितरघात का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed